सुबह से टेस्ट मैच देख रही थी अथिया भाभी, केएल राहुल का शतक पूरा ना होने पर हुई नाराज - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुबह से टेस्ट मैच देख रही थी अथिया भाभी, केएल राहुल का शतक पूरा ना होने पर हुई नाराज

आज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ की थी काफी ज्यादा तेज बल्लेबाजी।

KL Rahul And Athiya (Image Credit- Instagram)
KL Rahul And Athiya (Image Credit- Instagram)

भले ही टी20 टीम में केएल राहुल को जगह नहीं मिल रही हो, लेकिन ये खिलाड़ी टेस्ट में अपना बेस्ट देने में लगा हुआ है। पहले केएल ने अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में शानदार शतक अपने नाम किया था, उसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी का बल्ला चला। लेकिन वो अपना काम पूरा नहीं कर पाए, जिसके बाद अब उनकी वाइफ की इंस्टा स्टोरी वायरल हो रही है।

3 बड़े नाम रहे पहली पारी में फ्लॉप

भले ही टीम इंडिया की तरफ से यशस्वी और केएल राहुल ने शानदार पारियां खेली हैं, लेकिन टीम के 3 बड़े नाम बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे। जहां इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल का बल्ला शांत रहे और तीनों ही अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैदराबाद के मैदान पर। इससे पहले गेंदबाजी में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को विकेट मिला था, लेकिन अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे सिराज विकेट के लिए तरस गए थे और खाली हाथ रहे थे। साथ ही खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 100 से ज्यादा रनों की बढ़त बना ली है दूसरे दिन।

केएल राहुल का शतक नहीं हुआ पूरा, तो अथिया भाभी का निकला गुस्सा

*आज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ की थी काफी ज्यादा तेज बल्लेबाजी।
*इस दौरान राहुल ने बनाए 86 रन बनाए, बड़ा शॉट मारने के चक्कर में हुए आउट।
*वहीं राहुल की पारी का वीडियो वाइफ अथिया ने किया इंस्टा स्टोरी पर शेयर।
*साथ ही आंखों में सितारों वाली इमोजी भी लगाई है अथिया ने वीडियो के ऊपर।

एक नजर अथिया शेट्टी की इंस्टाग्राम स्टोरी पर

केएल राहुल लगा रहे थे इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ छक्के

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अब जडेजा का बोला बल्ला

दूसरी ओर यशस्वी और केएल राहुल के बाद सर जडेजा का बल्ला बोल रहा है, खबर लिखे जाने तक जडेजा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। साथ ही ये खिलाड़ी ऑलराउंडर की पूरी भूमिका निभा रहा है, इससे पहले गेंदबाजी में जडेजा ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया था और उनके साथ अश्विन को भी 3 विकेट मिले थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?