रावलपिंडी में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पहली बार टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की
रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया।
अद्यतन - अगस्त 25, 2024 7:22 अपराह्न

रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं यह बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट जीत है।
मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित कर दी थी। टीम की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने 16 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए थे। हालांकि, इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 239 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 171* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। रिजवान के अलावा सऊद शकील ने 261 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 141 रन बनाए।
इसके साथ ही मेजबान की ओर से सैम अयूब ने 56 रनों की पारी खेली, जबकि शहीन अफरीदी ने 29* रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद और शोरिफुल इस्लाम ने 2-2 विकेट झटके।
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत दर्ज की
बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 565 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने 191 रनों की शानदार पारी खेली। रहीम के अलावा शदनम इस्लाम ने 93 रनों की पारी खेली, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 77 रन बनाए। वहीं लिटन दास ने 56 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में नसीम शाह ने तीन विकेट झटके जबकि शहीन अफ़रीदी, मोहम्मद अली और खुर्रम शहजाद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
इसके बाद पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 146 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम के लिए रिजवान ने सर्वाधिक 51 रन बनाए, जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 37 रनों की पारी खेली। बाबर आजम ने 22 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने चार विकेट झटके, जबकि शाकिब अल हसन ने 3 विकेट अपने नाम किए।
बांग्लादेश को यह मैच जीतने के लिए केवल 30 रनों की जरूरत थी और उन्होंने बिना विकेट खोए इसे अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में बांग्लादेश की ओर से जाकिर हसन ने 15* रन बनाए। इस जीत के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट में मुशफिकुर रहीम को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Unacceptable! Is Pakistan cricket going forward or backwards, is this what we call progression?
Congratulations Bangladesh, well deserved 👍🏼#PAKvBAN
— Fawad Alam (@iamfawadalam25) August 25, 2024
Not many teams go to lose a Test match after declaring their first innings with 400+ runs and 4 wickets to spare. At Home.
Pakistan cricket is a gift that keeps giving 🙌— Aakash Chopra (@cricketaakash) August 25, 2024
😅 #PAKvBAN pic.twitter.com/On9Zvi5UDz
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 25, 2024
— Junaid khan (@JunaidkhanREAL) August 25, 2024
Pakistan Cricket. #PAKvsBAN pic.twitter.com/BCtNNOQTCN
— Sagar (@sagarcasm) August 25, 2024
#PAKvsBAN pic.twitter.com/sKSnWUpmrk
— Desi Bhayo (@desi_bhayo88) August 25, 2024
East Pakistan thrashed West Pakistan in their home 😆#PAKvsBAN pic.twitter.com/n4Lpp55v0l
— Johns (@JohnyBravo183) August 25, 2024
Scenes on YouTube after the match. #PAKvsBAN pic.twitter.com/znuWPC0sir
— Sagar (@sagarcasm) August 25, 2024
Indian fans watching Pakistan lose to Bangladesh at home ground after declaring the 1st innings #PAKvsBAN pic.twitter.com/3D7Ei66Lzf
— SwatKat💃 (@swatic12) August 25, 2024
They are getting ready 💥#PAKvsBANpic.twitter.com/ih65F7U4as
— Lavesh Jain (@lavesh_jain10) August 25, 2024
Pakistan was busy daydreaming about the WTC finals, while Bangladesh delivered a masterclass in humiliation right on their own turf. Talk big, lose bigger!😂 #PakvsBan pic.twitter.com/eifL5N2Y3m
— Kuch Bhi!!!! (@KirkutExpert99) August 25, 2024