IND vs BAN: खेल के तीसरे दिन मेजबान ने दिखाया कमाल का प्रदर्शन, पंत-गिल के शतक के बाद गेंदबाजों ने भी छोड़ी अपनी छाप - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: खेल के तीसरे दिन मेजबान ने दिखाया कमाल का प्रदर्शन, पंत-गिल के शतक के बाद गेंदबाजों ने भी छोड़ी अपनी छाप

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने चार विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं।

Rishabh Pant (Pic Source-X)
Rishabh Pant (Pic Source-X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे मेजबान बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने चार विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं और टीम को यह मैच जीतने के लिए अभी भी 357 रनों की जरूरत है। बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह बांग्लादेश को 515 रनों का लक्ष्य मिला।

भारत की ओर से दूसरी पारी में बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार वापसी करते हुए धमाकेदार शतक लगाया। उन्होंने 128 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने भी करियर का पांचवां शतक जड़ा। उन्होंने 176 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 119* रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

कप्तान रोहित शर्मा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा विराट कोहली भी 17 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 10 रन बनाए। लेकिन ऋषभ पंत और शुभमन गिल की महत्वपूर्ण साझेदारी ने भारतीय टीम पर दबाव नहीं बनने दिया।

दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 167 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। केएल राहुल ने भारत की ओर से 22* रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट झटके, जबकि तस्कीन अहमद और नाहिद राणा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

बांग्लादेश ने गंवाए चार विकेट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से दूसरी पारी में जाकिर हसन ने 33 रन बनाए, जबकि मोमिनुल हक 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। शदमन इस्लाम ने 35 रनों का योगदान दिया। कप्तान नजमुल हसन शांतो 60 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि शाकिब अल हसन ने 5* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने अभी तक तीन विकेट झटक लिए हैं, जबकि एक विकेट जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया है। पहले टेस्ट के खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?