Ban vs SL: तीसरे वनडे का प्रीव्यू जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ban vs SL: तीसरे वनडे का प्रीव्यू जाने यहां

अभी तक दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले जा चुके हैं और दोनों ने 1-1 में जीत दर्ज की है।

Bangladesh Cricket Team (Pic Source-Twitter)
Bangladesh Cricket Team (Pic Source-Twitter)

इस समय बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। अभी तक दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले जा चुके हैं और दोनों ने 1-1 में जीत दर्ज की है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 18 मार्च को चट्टोग्राम में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज की बात की जाए तो पहला मैच बांग्लादेश ने अपने नाम किया था जबकि दूसरे को श्रीलंका ने जीता था। दूसरे मैच में श्रीलंका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब तीसरा मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। दोनों ही टीमें इस तीसरे वनडे को अपने नाम करना चाहेगी।

जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

पिच पूरी तरह से सपाट है लेकिन उसमें कुछ क्रैक है और इससे स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है। बल्लेबाजों को यहां धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी होगी। स्पिनर्स को मिडिल ओवर्स में काफी मदद मिलेगी। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 226 है। दोनों टीमों को अगर यह मैच जीतना है तो नहीं यहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही काफी अच्छी तरह से करनी होगी।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका संभावित प्लेइंग XI:

बांग्लादेश:

बांग्लादेश दूसरे वनडे को आसानी से अपने नाम कर सकता था लेकिन टीम के गेंदबाज मिडिल ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए और यही वजह है कि मेजबान को दूसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा। ढाका प्रीमीयर लीग में खेलने के लिए लिटन दास को रिलीज कर दिया गया है और उनकी जगह टीम में जाकेर अली को शामिल किया गया है।

संभावित प्लेइंग XI:

सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदोय, जाकेर अली, महमूदुल्लाह, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब

श्रीलंका:

Matheesha Pathirana चोटिल होने की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। हालांकि श्रीलंका को एक और बड़ा झटका लगा है। दिलशान मधुशंका भी दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे और वो भी इस दौरे से बाहर हो चुके हैं। तीसरे वनडे में ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को टीम में शामिल किया जा सकता है।

संभावित प्लेइंग XI:

पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानागे, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेललालगे, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे में:

अभी तक दोनों टीमों के बीच 55 मैच खेले गए हैं जिसमें 11 में बांग्लादेश ने जीत दर्ज किया जबकि 43 श्रीलंका ने जीते हैं। 18 मैच ड्रॉ रहे है।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, तीसरा वनडे, ब्रॉडकास्ट डिटेल

यह मैच 18 मार्च को भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। इस मैच की लाइवस्ट्रीमिंग फेनकोड एप में होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?