U19 विश्व कप 2024 : आचार संहिता के उल्लंघन के लिए ICC ने बांग्लादेशी गेंदबाज मारुफ मृधा को लगाई फटकार
तेज गेंदबाज पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना नहीं लगाया गया है।
अद्यतन - जनवरी 24, 2024 12:47 अपराह्न

U19 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां मेन इन ब्लू ने 84 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि, मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच काफी गहमागहमी भी देखने को मिली। वहीं अब मामले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मारुफ मृधा को सजा मिली।
मुकाबले के दौरान भारत के खिलाफ ICC आचार संहिता के उल्लंघन के लिए बांग्लादेश के मारुफ मृधा को दंडित किया गया है। उन्होंने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के अनुसार, अपमानजनक भाषा का उपयोग किया और इसलिए मारुफ़ मृधा को ICC की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।
गुस्से में बल्लेबाज को मैदान छोड़ने का किया इशारा
बता दें कि U19 विश्व कप मुकाबले के दौरान भारीय बल्लेबाज अरवेल्ली अवनीश को आउट करने के बाद मारुफ मृधा ने गुस्से में उन्हें मैदान छोड़ने का इशारा किया। मारुफ का यह रवैया ऑन फील्ड अंपायर को पसंद नहीं आया और उन्होंने गेंदबाज से बात की।
अब मारुफ ने ऑन फील्ड अंपायरों द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया और इसलिए सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि, तेज गेंदबाज पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना नहीं लगाया गया है। लेकिन उनके रवैये और आगे उल्लंघन होने पर उनके डिमेरिट अंक 24 महीने के लिए गिने जाएंगे।
https://twitter.com/cricketvid123/status/1748665922896973968
मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। जिसमें सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने 76 रन और कप्तान उदय शरण ने 64 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए मारुफ मृधा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने आठ ओवर की गेंदबाजी में 43 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।
इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 167 रन पर सिमट गई। इस तरह उसे 84 रनों से करारी शिकस्त मिली। टीम की ओर से मोहम्मद शिहाब जेम्स ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह काफी नहीं था। भारत के लिए सौम्य पांडे ने 9.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अधिक जिम्मेदारी और अपने करियर को नई दिशा देने के लिए खेलते हुए नजर आएंगे जसप्रीत बुमराह