CWG 2022: भारतीय महिला टीम बनाम बारबाडोस महिला टीम के बीच में खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
भारतीय महिला टीम को यदि सेमी-फाइनल में अपनी जगह को पक्का करना है, तो उसे इस मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अगस्त 3, 2022 5:18 अपराह्न

कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2022 में भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्हें ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने अगले मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ हुए मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ अपने नेट रनरेट में भी काफी सुधार किया। वहीं अब टीम को अपने ग्रुप का आखिरी मुकाबला बारबाडोस महिला टीम के खिलाफ खेलना है।
इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम को सेमी-फाइनल में जगह बनाने के लिए जीतना काफी जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ बारबाडोस महिला टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तानी महिला टीम को मात देते हुए शानदार शुरुआत की थी, लेकिन टीम को अपने अगले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ एकतरफा 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
मैच जानकारी:
मैच 10 – बारबाडोस महिला टीम बनाम भारतीय महिला टीम
दिन और समय – 3 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 10:30 पर
स्थान – एजबेस्टन, बर्मिंघम
लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी लिव
पिच रिपोर्ट:
एजबेस्टन के मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर बल्ले और गेंद के बीच में बराबरी का संघर्ष देखने को मिलता है। जिसके बाद महिला टी-20 मुकाबले में यहां पर पहली पारी के औसत स्कोर की बात की जाए तो वह 125 के आसपास का देखने को मिला है।
संभावित अंतिम एकादश:
बारबाडोस महिला टीम:
बारबाडोस महिला टीम की इस मुकाबले को लेकर संभावित एकादश पर बात की जाए तो उसमें कप्तान हेली मैथ्यूज के साथ डिएंड्रा डॉटिन पारी शुरुआत करती हुई नजर आयेंगी। इसके अलावा मध्यक्रम में टीम के पास केसी नाइट, किसोना नाइट और आलिया अलेने दिखाई देंगी।
संभावित एकादश – हेली मैथ्यूज (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, केसी नाइट (विकेटकीपर), किसोना नाइट, आलिया अलेने, ट्रिसान होल्डर, अलिसा स्कैनटेलबुरी, शानिका ब्रूसे, शाकेरा सेलमन, केलिया इलियट, शामीलिया कॉनेल।
भारतीय महिला टीम:
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, शाबनी मेघना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, राधा यादव, रेनुका सिंह, मेघना सिंह।
संभावित Dream11 टीम:
केसी नाइट, डिएंड्रा डॉटिन, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हेली मैथ्यूज (उप-कप्तान), हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, शामीलिया कॉनेल, रेनुका सिंह, आलिया अलेने।