आपको बता दें, आईसीसी ने खुद न्यूयॉर्क में इस स्टेडियम को 250 करोड़ रुपये की लागत से बनवाया है। हालांकि, यह अस्थायी स्टेडियम है, जो टूर्नामेंट के बाद तोड़ दिया जाएगा। इस स्टेडियम के लिए चार ड्रॉप-इन पिचों का इस्तेमाल हुआ है, जो ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड से मंगवाई गई है। इस पिच पर अभ्यास मैच को छोड़ दें तो कभी भी टीम 140 के पार नहीं पहुंच पाई है। भारत और साउथ अफ्रीका ने तो 110 से ज्यादा रन बनाकर मुकाबले जीते हैं। ऐसे में इस स्टेडियम और इसकी पिचों को लेकर बवाल मचा हुआ है, लेकिन आईसीसी ने इस पर अब तक कुछ भी नहीं कहा है।
VIDEO: हर मैच के साथ और खतरनाक होते जा रही है न्यूयॉर्क की पिच, ICC ने दिखाया खौफनाक नजारा
टी-20 वर्ल्ड कप में पिछले दो दिनों में लगातार दो बल्लेबाजों के बैट टूटे हैं।
अद्यतन - Jun 12, 2024 7:04 am

T20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में किया जा रहा है। यूएसए में अब तक जितने भी मुकाबले हुए हैं, खासकर न्यूयॉर्क में वहां पर बल्लेबाज एक-एक रन के लिए तरसते हुए नजर आए हैं। इस पिच पर अभी तक कोई भी बल्लेबाज टी-20 फॉर्मेट के हिसाब से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी नहीं कर पाया है। यहां बल्लेबाज सिंगल्स और डबल्स लेकर स्कोर बोर्ड को बढ़ाने की कोशिश करते हैं।
इस रणनीति को अपनाकर कुछ बल्लेबाजों ने अपनी टीम को जीत भी दिलाई है। लेकिन इसी बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से जुड़ा एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है, जहां बल्लेबाज ही नहीं, उनके बल्ले भी जवाब देने लगे हैं और यहां बल्ले टूटने लगे हैं। इसका वीडियो खुद ICC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
दरअसल, न्यूयॉर्क में पिछले दो दिनों में लगातार दो बल्लेबाजों का बल्ला टूट गया। सबसे पहले साउथ अफ्रीका के खिलफ मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाज जैकर अली का बल्ला हैंडल से टूटा, जबकि कनाडा के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का बल्ला नीचे से टूट गया। इस वीडियो को आईसीसी ने शेयर किया है।
ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि यहां की पिच बहुत ज्यादा खराब है। गेंद कई बार नीची रह जाती है तो कई बार ऊपर जाती है। कई बार गेंद रुककर आती है तो कई बार तेज गति के साथ आती है। ऐसे में बल्लेबाज तेज शॉट खेलने की कोशिश करता है तो उनका बल्ला ही टूट जा रहा है। यहां की पिच पर टीमों को 100-120 रन बनाने में पसीने छूट रहे हैं।