न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर आयरलैंड दौरे से पहले हुए कोविड संक्रमित - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर आयरलैंड दौरे से पहले हुए कोविड संक्रमित

आयरलैंड दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच शेन जुरगेंसेन ने साफ कर दिया है कि चाहे कुछ हो जाए वो ऑलराउंडर की सेहत के साथ कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे।

Mitchell Santner. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)
Mitchell Santner. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

न्यूजीलैंड के स्टैंड-इन कप्तान मिचेल सेंटनर आयरलैंड के खिलाफ आगामी दौरे से पहले कोविड संक्रमित पाए गए हैं। बता दें, सेंटनर को केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

आज यानी 3 जुलाई को न्यूजीलैंड की टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड रवाना होने वाली थी लेकिन सेंटनर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम देरी से आयरलैंड के लिए रवाना होगी। ये सीरीज 10 जुलाई से शुरू होने वाली है।

हालांकि, आयरलैंड दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच शेन जुरगेंसेन ने साफ कर दिया है कि चाहे कुछ हो जाए वो ऑलराउंडर की सेहत के साथ कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे। अगर वो सीरीज से पहले या बीच में भी ठीक हो जाते है तो उन्हें टीम में शामिल कर लिया जाएगा। बता दें, इस दौरे में न्यूजीलैंड ने अपने कुछ मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया है।

मिचेल सेंटनर पहले से काफी ठीक है: शेन जुरगेंसेन

ICC के मुताबिक शेन जुरगेंसेन ने कहा कि, ‘जबसे कोविड शुरू हुआ है तबसे तमाम लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है और भविष्य में भी ये काफी खतरनाक रूप ले सकता है। मिचेल सेंटनर पहले से काफी अच्छे हैं और उनकी सेहत भी काफी बेहतर होती जा रही है। उम्मीद है आने वाले हफ्ते में वह पूरी तरह से ठीक हो जाए और टीम के साथ वापस जुड़ जाए।

शेन जुरगेंसेन ने आगे कहा कि, ‘हमारे पास तीन दौरों में 11 मुकाबले हैं और अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और दौरा है जिसमें सेंटनर शामिल होंगे। इसीलिए हम कोई जल्दबाजी नहीं चाहते हैं। वो जब भी पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे उनको टीम में शामिल कर दिया जाएगा।

आयरलैंड के अलावा न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड से भी खेलेगी। आयरलैंड दौरे के तीन वनडे मुकाबले 10,12 और 15 जुलाई को डबलिन में खेले जाएंगे। वहीं तीन टी-20 मुकाबले 18, 20 और 22 जुलाई को बेलफास्ट में खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड वनडे टीम:

टॉम लेथम (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिंकर , विल यंग।

close whatsapp