वीडियो: RCB के खिलाफ मैच में हार्दिक ने की ऐसी बल्लेबाजी, जिसे देख उनकी पत्नी की भी छूट गई हंसी
गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
अद्यतन - May 20, 2022 5:46 pm

19 मई को आईपीएल के लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने थी। इस मैच में हार्दिक पांड्या की टीम यानी गुजरात को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मैच के परिणाम से गुजरात पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि उनकी टीम अभी भी 14 मैचों में 10 जीत और 20 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है।
हालांकि इसी मैच का एक वीडियो बड़ी तेजी से इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा से जुड़ा हुआ है। यह घटना दरअसल, गुजरात की पारी के 10वें ओवर में घटी, उस ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने तेजी से शॉट मारने का प्रयास किया।
लेकिन इस दौरान उनके हाथ से बल्ला छूट गया और सीधे स्क्वेयर लेग अंपायर के पास जाकर गिरा। यह सब कुछ देखकर स्टैंड में बैठीं हार्दिक की पत्नी नताशा भी हैरान रह गई और इसको लेकर उन्होंने जो रिएक्शन दिया वो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखिए हार्दिक की पत्नी नताशा का रिएक्शन
This was scary and hilarious at the same time clearly. Yes we’re amused @Natasa_Official 🤣🤗@hardikpandya7 #IPL2022 #RCBvGT pic.twitter.com/evUwhrHUSv
— Reema Malhotra (@ReemaMalhotra8) May 19, 2022
हार्दिक पांड्या की पारी गई बेकार
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। गुजरात ने तीसरे ही ओवर में अपना पहला विकेट खो दिया। इसके बाद छठे ओवर में मैथ्यू वेड 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैदान पर जीटी के कप्तान हार्दिक पांड्या की एंट्री हुई। उन्होंने अंत तक तक बल्लेबाजी की और 47 गेंदों पर 62 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी इसी पारी के बदौलत गुजरात आरसीबी के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब रहा।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत शानदार रही। उनके पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार इस मैच में फॉर्म हासिल की और शानदार 73 रन बनाए। उनकी इसी पारी के बदौलत आरसीबी इस मैच को 8 गेंद शेष रहते जीतने में कामयाब रही।