टीम इंडिया के मैच देखने में KL Rahul को नहीं है कोई दिलचस्पी, विदेश में Fun कर रहा है बल्लेबाज
इन दिनों विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं बल्लेबाज केएल राहुल।
अद्यतन - जून 18, 2024 6:04 अपराह्न

टीम इंडिया के कई फैन्स टी20 वर्ल्ड कप में KL Rahul को काफी मिस कर रहे हैं, मेगा टूर्नामेंट के लिए जब इस बल्लेबाज का चयन नहीं हुआ था तो हर कोई हैरान था। इस बीच केएल लंबे समय बाद अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ समय बिता रहे हैं, जिसका नजारा इस खिलाड़ी के नए सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिला है।
2022 में खेला था आखिरी टी20 इंटरनेशनल
जी हां, साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप खेला था, जिसमें टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हारकर बाहर हो गई थी। ऐसे में KL Rahul ने वो सेमीफाइनल मैच खेला था, साथ ही वो उनका टीम इंडिया से आखिरी टी20 मैच भी था और उस वर्ल्ड कप के बाद केएल को किसी भी टी20 सीरीज में चुना नहीं गया है।
KL Rahul कर रहे हैं इन दिनों मजे ही मजे
*इन दिनों विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल।
*इस बीच राहुल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो किए हैं शेयर।
*केएल Boat और कार राइड करते दिखे, तो बच्चों की तरह झूला झूल रहा था बल्लेबाज।
*साथ ही इस पोस्ट पर राहुल की वाइफ ने कमेंट कर बनाया है दिल वाला इमोजी भी।
एक नजर KL Rahul के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर
सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रहा है ये खिलाड़ी
IPL में कैसा रहा था इस खिलाड़ी का प्रदर्शन?
वहीं IPL 2024 में भी केएल राहुल ने LSG टीम की कप्तानी की थी, लेकिन उनकी कप्तानी में ये टीम इस साल भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई और प्लेऑफ में भी अपनी जगह नहीं बना पाई थी। दूसरी ओर केएल ने बतौर बल्लेबाज दमदार प्रदर्शन किया था, जहां इस खिलाड़ी ने कुल 14 मैच खेले थे और इस दौरान उनके बल्ले से 520 रन भी निकले थे। वहीं राहुल ने इस सीजन 4 अर्धशतक लगाए थे और वो LSG की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे IPL 2024 में। लेकिन उसके बाद भी उनको टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम में नहीं चुना गया।