NED vs AFG: अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में लगाई जीत की हैट्रिक, नीदरलैंड को 7 विकेट से हराया - क्रिकट्रैकर हिंदी

NED vs AFG: अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में लगाई जीत की हैट्रिक, नीदरलैंड को 7 विकेट से हराया

अफगानिस्तान के लिए स्पिन गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

Netherlands vs Afghanistan (Image Credit- Twitter/X)
Netherlands vs Afghanistan (Image Credit- Twitter/X)

ICC Cricket World Cup 2023: नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 34वां मैच आज 3 नवंबर, शुक्रवार को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में अफगान टीम ने नीदरलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है।

साथ ही बता दें कि यह जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम की लगातार तीसरी जीत है। तो वहीं इस जीत के साथ उसकी जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं।

नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 34 का हाल:

मैच के बारे में आपको बताएं तो टाॅस जीतकर नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 46.3 ओवर में मात्र 179 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। हालांकि, नीदरलैंड का पहला विकेट जल्दी गिरा, लेकिन इसके बाद दूसरे विकेट के लिए मैक्स ओ डाउड (42) और काॅलिन एकरमैन (29) ने 70 रन जोड़ कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया।

इसके बाद डच बल्लेबाजी अफगानी स्पिनरों के सामने डगमगा गई। एक के बाद एक खिलाड़ी रन आउट और आउट होने लगे। नीदरलैंड के लिए सिर्फ Sybrand Engelbrecht ही 58 रनों की बड़ी पारी खेल पाए।

तो वहीं अफगानिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो नूर अहमद ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा 1 विकेट मुजीब उर रहमान को भी मिला।

दूसरी ओर, जब अफगानिस्तान नीदरलैंड से मिले 180 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने इसे 31.3 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। अफगान टीम के लिए रहमत शाह 52 और हशमतुल्लाह शाहीदी ने 56* रनों की अर्धशतकीय पारियां खेली। तो वहीं नीदरलैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो लोगान वान बीक, रिलोफ वान डर मर्व व साकिब जुल्फिकार को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में MS Dhoni ने लूटी महफिल, देखें फोटोज 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?