महा घटिया प्रदर्शन जारी रहा ना रजत पाटीदार का, तो ये खुशी काफूर हो जाएगी बल्लेबाज की जल्द ही
चौथे टेस्ट मैच के लिए रांची पहुंच गए हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी।
अद्यतन - फरवरी 20, 2024 3:09 अपराह्न

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का विराट कोहली हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में टीम ने रजत पाटीदार पर भरोसा जताया था और टेस्ट के लिए पहली बार उनका टीम इंडिया में चयन हुआ था। जहां घरेलू क्रिकेट और इंडिया-ए से खेलते हुए रजत रनों का पहाड़ खड़ा कर रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया वैसे ही सारी चीजें पलट गई।
रजत पाटीदार का फ्लॉप प्रदर्शन जारी है
इंग्लैंड के खिलाफ रजत पाटीदार ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है, अपने पहले टेस्ट मैच में पाटीदार फेल रहे और सभी को लगा उनपर डेब्यू टेस्ट का दबाव होगा। जब बारी राजकोट टेस्ट की आई थी, तो वहां भी बल्लेबाज के लिए कुछ नहीं बदला और रजत फिर से टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप हो गए। बल्लेबाज ने पहली पारी में सिर्फ 5 रन बनाए, तो दूसरी पारी में बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाया। जिसके बाद बल्लेबाज की जमकर आलोचना हुई और फैन्स ने सोशल मीडिया पर खूब Troll किया था।
ये खुशी गायब होने वाली है बल्लेबाज रजत पाटीदार की
*चौथे टेस्ट मैच के लिए रांची पहुंच गए हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी।
*फ्लाइट से ध्रुव जुरेल ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर की है पोस्ट।
*तस्वीर में जुरेल के साथ नजर आए यशस्वी और रजत पाटीदार।
*वहीं सुपर फ्लॉप प्रदर्शन के बाद भी तस्वीर में खुश नजर आए रजत।
ध्रुव जुरेल की इंस्टा स्टोरी में रजत पाटीदार

डेब्यू को लेकर पाटीदार ने भी खास पोस्ट किया था
चौथे टेस्ट से होगी बल्लेबाज की छुट्टी?
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से खेलेगी, ये मैच रांची में खेला जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टेस्ट से रजत की टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है, ऐसे में उनकी जगह केएल राहुल वापसी कर सकते हैं। पहले टेस्ट मैच में लगी चोट के कारण, केएल राहुल ने ना तो दूसरा टेस्ट मैच खेला था और ना ही वो तीसरे टेस्ट का हिस्सा थे। जिसके बाद राहुल मध्यक्रम में आ कर टीम को और भी मजबूती दे सकते हैं रांची टेस्ट में।