अब खुद को खुश रखने की कोशिश करते हैं विराट कोहली, नहीं करते ज्यादा खिलाड़ियों से बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब खुद को खुश रखने की कोशिश करते हैं विराट कोहली, नहीं करते ज्यादा खिलाड़ियों से बात

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी है पहला टेस्ट मैच।

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

लंबे समय बाद विराट कोहली की मैदान पर वापसी हुई है, वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से खिलाड़ी ब्रेक पर चला गया था। ऐसे में अब वो टेस्ट क्रिकेट के जरिए 22 गज पर लौटे हैं, वहीं जब से विराट की क्रिकेट में वापसी हुई है। तब से वो काफी बदले-बदले नजर आ रहे हैं, साथ ही पहले की तरह वो किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं और अपनी ही मस्ती में मस्त हैं।

वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने बनाए थे सबसे ज्यादा रन

टीम इंडिया भले ही वर्ल्ड कप 2023 जीतने में नाकाम रही थी, लेकिन उसके बाद भी विराट कोहली के लिए ये टूर्नामेंट काफी ज्यादा शानदार रहा। जहां कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन अपने नाम किए थे, जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। दूसरी ओर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट शमी के नाम थे और उन्होंने कुल 24 विकेट अपने नाम किए थे। लेकिन उसके बाद भी फाइनल हारकर ये खिलाड़ी हद से ज्यादा दुखी थे और कुछ खिलाड़ी अभी भी उस सदमे से बाहर नहीं निकले हैं।

विराट मस्त रहते हैं अपनी मस्ती में

*टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी है पहला टेस्ट मैच।
*इस टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने बनाए थे सिर्फ 38 रन ही।
*लेकिन मैदान पर टेंशन फ्री नजर आया टीम इंडिया का ये खिलाड़ी।
*जहां एक बार फिर से मैदान पर डांस करते हुए दिखे किंग कोहली।

ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है विराट कोहली की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

केएल राहुल का चला था जमकर बल्ला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

डीन एल्गर ने खड़ा किया रनों का पहाड़

दूसरी ओर पहले टेस्ट में इस समय साउथ अफ्रीका टीम बल्लेबाजी कर रही है, जहां टीम की तरफ से डीन एल्गर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक डीन का स्कोर 170 रनों से पार हो गया है, वहीं टीम इंडिया के गेंदबाज उन्होंने आउट करने के लिए काफी ज्यादा ही संघर्ष करने में लगे हुए हैं। अब देखना अहम होगा की इस मैच का क्या नतीजा रहता है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?