जैसे ही बल्लेबाज रिंकू सिंह पहुंचे आयरलैंड, होटल छोड़ ना जाने कौनसी सड़कों पर जा निकले! - क्रिकट्रैकर हिंदी

जैसे ही बल्लेबाज रिंकू सिंह पहुंचे आयरलैंड, होटल छोड़ ना जाने कौनसी सड़कों पर जा निकले!

बल्लेबाज रिंकू सिंह का पहली बार हुआ है टीम इंडिया में चयन।

Jitesh And Rinku (Image Credit- Instagram)
Jitesh And Rinku (Image Credit- Instagram)

3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए टीम इंडिया आयरलैंड पहुंच गई है, जहां इस बार टीम में रिंकू सिंह को पहली बार शामिल किया गया है। ऐसे में हर कोई इस युवा बल्लेबाज के डेब्यू का इंतजार कर रहा है, दूसरी ओर खुद रिंकू भी आयरलैंड पहुंचने के बाद काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए और इसका नजारा उनकी इंस्टा स्टोरी पर दिखा।

2 रफ्तार के सौदागर कर रहे हैं टीम में वापसी

काफी समय से टीम इंडिया चोटिल खिलाड़ियों से परेशान रही है, जहां इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम शामिल था। लेकिन अब ये दोनों ही गेंदबाज एक सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करने जा रहे हैं, बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए कप्तान भी बनाया गया है और प्रसिद्ध का भी सभी मैच खेलना लगभग तय है। साथ ही खराब लय में चल रहे संजू सैमसन के लिए भी ये सीरीज काफी ज्यादा अहम रहने वाली है।

रिंकू सिंह आयरलैंड की सड़कों पर निकल गए अकेले ही घूमने

*बल्लेबाज रिंकू सिंह का पहली बार हुआ है टीम इंडिया में चयन।
*आयरलैंड पहुंचते ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हुआ ये बल्लेबाज।
*रिंकू ने एक खूबसूरत नजारे की तस्वीर लगाई है इंस्टा स्टोरी पर।
*सीरीज के लिए जल्द ही अभ्यास शुरू कर देगी टीम इंडिया।

एक नजर रिंकू सिंह की इंस्टा स्टोरी

फ्लाइट में भी पूरा स्वैग दिखा रहा था बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

हाल ही में सीरीज हारी है टीम इंडिया

भारतीय टीम का 1 महीने लंबा वेस्टइंडीज दौरा खत्म हो चुका है, जहां टीम इंडिया ने पहले टेस्ट सीरीज अपने नाम की और फिर वनडे सीरीज में ट्रॉफी जीत ली। लेकिन जैसे ही बारी टी-20 सीरीज की आई, तो 5 मुकाबलों की इस सीरीज को टीम इंडिया हार गई और वेस्टइंडीज ने 3-2 से इस सीरीज पर कब्जा जमा लिया। जिसके बाद कप्तान हार्दिक के एक बयान से बवाल मच गया था, हार्दिक ने सीरीज के बाद बयान दिया था कि कभी-कभी हारना अच्छा होता है और इस हार से आपको सीखने को मिलता है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp