जहां एक रन मिलना मुश्किल था वहां इन दो खिलाड़ियों ने भागे तीन रन, देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

जहां एक रन मिलना मुश्किल था वहां इन दो खिलाड़ियों ने भागे तीन रन, देखिए वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रैड हॉग का मानना है कि बारबेरियन्स के बल्लेबाज एंड्रयू सिम अगर रन लेते समय बल्ले को हवा में ना रखते तो दोनों चार रन भी ले सकते थे।

European Cricket. (Photo Source: Twitter)
European Cricket. (Photo Source: Twitter)

ECS Czech Republic टी-10 टूर्नामेंट में 9 जून को खेले गए प्राग बारबेरियन्स (PB) और विनोहरेडी (VR) के बीच मुकाबले में विनोहरेडी के फील्डरों द्वारा एक बहुत ही मजाकिया मिश्रण देखने को मिला जब क्रीज पर मौजूद दोनों बल्लेबाजों ने एक गेंद पर 3 रन तब भाग लिए जब वो गेंद खाली जाने वाली थी। एक कमेंटेटर ने यूरोपियन क्रिकेट नेटवर्क (ECB) में इसको अद्भुत कहा है।

ये सब हुआ पहली पारी के तीसरे ओवर में जब विनोहरेडी के गेंदबाज अर्शद हयात गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने विपक्षी टीम के बल्लेबाज जहांनूर हक को वाइड ऑफ स्टंप पर एक गेंद फेंकी लेकिन बल्लेबाज इस गेंद पर बल्ला नहीं लगा पाया और गेंद बल्लेबाज और विकेटकीपर दोनों से ही छूट गई। स्टंप में मारने के चक्कर में कीपर ने गेंद फेंकी लेकिन वो स्टंप्स में नहीं लगी इसके तुरंत बाद वो दूसरा रन लेने भागे और दूसरी तरफ के फील्डर ने फिर गेंद फेंकी लेकिन वो फिर बच गए ऐसा ही हुआ तीसरे रन में भी।

ब्रैड हॉग का मानना दोनों बल्लेबाज 4 रन भी ले सकते थे

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रैड हॉग का मानना है कि बारबेरियन्स के बल्लेबाज एंड्रयू सिम अगर रन लेते समय बल्ले को हवा में ना रखते तो दोनों चार रन भी ले सकते थे। हालांकि बारबेरियन्स ये मुकाबला हार गई क्योंकि विनोहरेडी ने 86 रन के लक्ष्य को बड़े ही आसानी से कर लिया था।

पहली पारी में मुरली वंदरसी ने नंबर 3 पर आकर सर्वाधिक 37 रन बनाए वहीं सिम ने 18 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। विनोहरेडी के गेंदबाजों ने कुल 13 वाइड, 1 नो बॉल और 5 लेग बाइस अतिरिक्त में दिए। जो कोप ने 2 ओवरों में 4 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वहीं हयात ने अपने 2 ओवरों में 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

विनोहरेडी की ओर से काईल गिलहम ने नाबाद 28 रन बनाए वही उनके ओपनिंग साथी सिद्धार्थ गौड़ ने 13 रन बनाए। वेंकटेश मार्घश्याम ने छठवें नंबर पर आकर 12 रन की नाबाद पारी खेली और इस लक्ष्य को 9.1 ओवर में हासिल किया। पंकज पुनदिर ने अपने दोनों में 17 रन देकर 1 विकेट झटके।

close whatsapp