REN vs STR Match Prediction

BBL 2023-2024: Match 18, REN vs STR Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

मेलबर्न रेनेगेड्स शुक्रवार, 29 दिसंबर को बीबीएल के गेम 18 में एडिलेड स्ट्राइकर्स से भिड़ेंगे।

Adelaide Strikers. (Photo by Cameron Spencer/Getty Images)
Adelaide Strikers. (Photo by Cameron Spencer/Getty Images)

जारी बीबीएल 2023-24 के 18वें मैच में शुक्रवार, 29 दिसंबर को मेलबर्न के डॉकलैंड्स स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स (REN) और एडिलेड स्ट्राइकर्स (STR) के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच में हार के बाद वे इस मैच में अपनी तक़दीर को बदलने के लिए उत्सुक होंगे।

मेलबर्न रेनेगेड्स पांच मैचों में चार हार के साथ तालिका में सबसे नीचे है और वो अभी भी अपना जीत का खाता नहीं खोल पाए हैं। दूसरी ओर, एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टूर्नामेंट में अब तक तीन गेम खेले हैं, जिनमें क्रमशः एक जीत, एक हार और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है।

REN vs STR (मैच डिटेल्स) Match Details

मैच मेलबर्न रेनेगेड्स vs एडिलेड स्ट्राइकर्स, Big Bash League 2023-24
वेन्यू डॉकलैंड्स स्टेडियम, मेलबर्न
तारीख और समय शुक्रवार, दिसंबर 29, 01:45 PM (IST)
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network and Disney+Hotstar

REN vs STR: डॉकलैंड स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Docklands Stadium Pitch Report)

मेलबर्न के डॉकलैंड्स स्टेडियम की पिच ऐसी है जिसे गेंदबाज, ख़ासकर तेज गेंदबाज पसंद करते हैं क्योंकि इस पिच से उन्हें काफी मदद मिलती है। नतीजतन, आगामी मुकाबले में कम स्कोर वाला मुकाबला होने की संभावना हो सकती है। इसलिए, इस स्थान पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला अच्छा साबित हो सकता है।

REN vs STR हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head-to-Head Record)

कुल मैच 18
मेलबर्न रेनेगेड्स जीता 7
एडिलेड स्ट्राइकर्स जीता 11

REN vs STR संभावित प्लेइंग XI

मेलबर्न रेनेगेड्स Melbourne Renegades (REN)

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जो क्लार्क, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, निक मैडिन्सन (कप्तान), एरोन फिंच, जोनाथन वेल्स, विल सदरलैंड, टॉम रोजर्स, केन रिचर्डसन, एडम ज़म्पा, मुजीब उर रहमान

एडिलेड स्ट्राइकर्स Adelaide Strikers (STR)

मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, जेक वेदराल्ड, एडम होज, जेमी ओवरटन, जेम्स बज़ले, हैरी नील्सन (विकेटकीपर), वेस एगर, डेविड पायने, कैमरून बॉयस

REN vs STR: दोनों टीमों के संभावित बेस्ट परफॉर्मर

संभावित बेस्ट बल्लेबाज: मैथ्यू शॉर्ट

मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ आगामी मुकाबले में स्ट्राइकर्स के कप्तान मैथ्यू शॉर्ट बेस्ट बल्लेबाज हो सकते हैं। स्ट्राइकर्स के आखिरी मुकाबले में शॉर्ट ने आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए 48 गेंदों में 55 रन बनाए और वह रेनेगेड्स के खिलाफ भी एक और शानदार प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे।

संभावित बेस्ट गेंदबाज: जेमी ओवरटन

एडिलेड स्ट्राइकर्स के जेमी ओवरटन मौजूदा बीबीएल के 18वें मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हो सकते हैं। पिछले मैच में उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए और आगामी मुकाबले में भी उनसे ऐसी ही कुछ उम्मीद की जा सकती है।

आज के मैच की भविष्यवाणी: एडिलेड स्ट्राइकर्स जीतेगा आज का मैच

close whatsapp