चेन्नई सुपर किंग्स ने चुनावी बाॅन्ड के माध्यम से AIADMK को 5 करोड़ रुपये का दान दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेन्नई सुपर किंग्स ने चुनावी बाॅन्ड के माध्यम से AIADMK को 5 करोड़ रुपये का दान दिया

आईपीएल ट्राॅफी को पांच बार अपने नाम कर चुकी है चेन्नई

Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter X)
Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter X)

पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्वामित्व वाली इंडिया सीमेंट लिमिटेड ने चुनावी बाॅन्ड के माध्यम से तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्रा कझकम (AIADMK) को पांच करोड़ का चंदा दिया है।

इस बात की जानकारी 17 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई चुनावी बाॅन्ड की लिस्ट के बाद सामने आई है। गौरतलब है कि वर्तमान में डीएमके पार्टी से एमके स्टालिन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री है और इस पार्टी को सीएसके की ओर से 2 अप्रैल और 4 अप्रैल 2019 के बीच 6.05 करोड़ के चुनावी बाॅन्ड के रूप में दान मिला है।

इसको लेकर अगर टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट्स की माने तो सीएसके ने कुल 3 बार 1-1 करोड़ के चुनावी बाॅन्ड खरीदे। इसके साथ ही उन्होंने 10-10 लाख के 29 बाॅन्ड और खरीदे। हालांकि, चुनावी बाॅन्ड खरीदने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी को कोई फर्क नहीं पड़ा है और उन्होंने काफी पहले से ही एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।

CSK की निगाहें छठी आईपीएल ट्राॅफी पर

गौरतलब है कि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 की शुरूआत 22 मार्च को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। तो वहीं इस बार टीम की निगाहें छठी बार आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम करने पर होंगी।

हालांकि, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सीएसके लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम के रेगुलर ओपनर डेवाॅन काॅन्वे चोटिल होने की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि ऋतुराज गायकवाड़ के साथ युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

गौरतलब है कि रचिन को आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन चेन्नई ने 1.8 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। रचिन को टीम में रविंद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।

close whatsapp