BBL 2023-24: मेलबर्न स्टार्स को लगा तगड़ा झटका, पर्थ स्कॉरचर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में यह अनुभवी ऑलराउंडर टीम से हुआ बाहर
मेलबॉर्न स्टार्स को अपना अगला मुकाबला पर्थ स्कॉरचर्स के खिलाफ खेलना है लेकिन इससे पहले ही टीम कोई बड़ा झटका लग चुका है।
अद्यतन - दिसम्बर 8, 2023 2:30 अपराह्न

बिग बैश लीग 2023-24 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ब्रिसबेन हीट ने मेलबर्न स्टार्स को 103 रनों से हराया। ब्रिसबेन हीट की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मेलबर्न स्टार्स की बात की जाए तो टीम इस मैच में ना तो अच्छी गेंदबाजी कर पाई और ना ही बल्लेबाजी। अब मेलबॉर्न स्टार्स को अपना अगला मुकाबला पर्थ स्कॉरचर्स के खिलाफ खेलना है लेकिन इससे पहले ही टीम कोई बड़ा झटका लग चुका है। मेलबर्न स्टार्स के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल चोटिल होने की वजह से पर्थ स्कॉरचर्स के खिलाफ 13 दिसंबर को होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे।
ग्लेन मैक्सवेल को ब्रिसबेन हीट के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हाथ में चोट लग गई थी। उनको यह चोट बल्लेबाजी के दौरान लगी। जब उन्हें यह चोट लगी तब मेडिकल टीम ने दो बार मैदान पर आकर ग्लेन मैक्सवेल को देखा लेकिन ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अपने हाथ में टेप लगाकर बल्लेबाजी की।
उन्होंने इस मैच में 14 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। इसके बाद डगआउट में उन्हें अपनी चोट पर Icing करते हुए देखा गया। अगले मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेलेंगे।
Hilton Cartwright ने ग्लेन मैक्सवेल की चोट को लेकर किया बड़ा खुलासा
ग्लेन मैक्सवेल की टीम के साथी Hilton Cartwright ने मुकाबले के बाद कहा कि, ‘उन्हें अच्छा ब्रेक मिल गया है लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही वापसी करेंगे। यह टीम बुरी नहीं है और हम यही कोशिश करेंगे कि उनकी अनुपलब्धता में पर्थ स्कॉरचर्स के खिलाफ अच्छा मैच खेले।’
शानदार तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल भी पर्थ स्कॉरचर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। ब्रिसबेन हीट के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान उन्हें चोट लग गई थी।
अगर ऐसा होता है तो मेलबर्न स्टार्स को पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्कॉट बोलैंड भी ओपनिंग गेम में अनुपलब्ध थे।