‘मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाज अच्छे गेंदबाज भी हैं’, श्रीलंका दौरे के बीच अंतिरम गेंदबाजी कोच Sairaj Bahutule
श्रीलंका दौरे पर कई भारतीय बल्लेबाज गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं।
अद्यतन - अगस्त 3, 2024 7:13 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज खेल रही है। वहीं दौरे के बीच अंतरिम गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आ रहे साईराज बहुतुले (Sairaj Bahutule) का बड़ा बयान सामने आया है। बहुतुले ने भारतीय टीम के बल्लेबाजों को अच्छा गेंदबाज भी बताया है।
गौरतलब है कि इस समय भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है। पहले वनडे मैच में शुभमन गिल गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। इससे पहले टी-20 सीरीज के दौरान तीसरे टी20 मैच में रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव भी गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे।
Sairaj Bahutule ने दिया बड़ा बयान
इस बीच 2 अगस्त को हुए पहले वनडे मैच के बाद साईराज बहुतुले ने पोस्ट मैच के दौरान इंडिया टुडे के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाज, अच्छे गेंदबाज भी हैं। उनका पहला स्किल बल्लेबाजी है, इसलिए वे गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित नहीं करते हैं, लेकिन उनके पास स्किल है, जितना अधिक वे अभ्यास करेंगे और अच्छा करेंगे।
बहुतुले ने आगे कहा- हमने यह टी20 सीरीज के दौरान देखा, जिस तरह से रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में योगदान देकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसी तरह इस वनडे मैच में शुभमन गिल को गेंद थमाई गई। इसको देखकर लग रहा है कि आने वाले समय में यह पूरी तरह से एक ऑलराउंडर का खेल होने वाला है।
पहले वनडे मैच की बात की जाए तो यह टाई पर समाप्त हुआ। श्रीलंका के 230 रनों के जवाब में भारतीय टीम भी 47.5 ओवर में 230 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 4 अगस्त, रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?