BBL 2023-24: सिडनी थंडर बनाम ब्रिस्बेन हीट मैच के लिए 'बैट फ्लिप' के दौरान घटी अजीबोगरीब घटना - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2023-24: सिडनी थंडर बनाम ब्रिस्बेन हीट मैच के लिए ‘बैट फ्लिप’ के दौरान घटी अजीबोगरीब घटना

क्रिकेट बिरादरी का मानना है कि बिग बैश लीग में बल्ले की जगह सिक्के से ही टॉस किया जाए।

Bat. (Image Source: X)
Bat. (Image Source: X)

बिग बैश लीग 2023-24 (BBL 2023-24) में Coin की जगह बल्ले को टॉस करके यह फैसला लिया जा रहा है कि कौनसी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और कौनसी गेंदबाजी। एक तरफ बल्ला पूरी तरह से फ्लैट रहता है और दूसरी तरफ उसी का उल्टा।

कप्तान को बल्ले का एक तरफ मांगना होता है और वो भी उसके गिरने से पहले। बिग बैश लीग 2023-24 के छठवें मुकाबले में टॉस के दौरान कुछ अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। यह BBL 2023-24 मैच सिडनी थंडर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच खेला गया।

इस मुकाबले के दौरान जब बल्ले को उछाला गया, तो बल्ला अपने किनारे में बिल्कुल खड़ा हो गया, जिसकी वजह से फिर से टॉस करना पड़ा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वो वीडियो:

क्रिकेट बिरादरी का मानना है कि बिग बैश लीग में बल्ले की जगह सिक्के से ही टॉस किया जाए। हालांकि Kookaburra हेड ऑफ़ कम्युनिकेशन शेनन गिल का मानना है कि यह तरीका बिल्कुल सही है और बल्ले में किसी भी तरीके की कोई भी दिक्कत नहीं है।

यहां पढ़िए: दिसंबर 12- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

‘….बचपन की यादों को ताजा करेगी”

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, शेनन गिल ने कहा: ‘BBL ने हमारे बल्ले बनाने वाले लाचन डिंगर को एक ऐसे बल्ले के साथ आने का काम सौंपा जो हल्के वजन का था… लाचन ने हालांकि यह काम किया है और कूकाबुरा एक ऐसी अवधारणा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है जो, स्कूल यार्ड या समुद्र तट पर क्रिकेट की बचपन की यादों को ताजा करेगी।’

वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग के प्रमुख किम मैककोनी ने एबीसी को बताया: “मेरे लिए बहुत ही बड़ा मोमेंट है जिससे हम कई लोगों को काफी नहीं चीजों के बारे में बताना चाहते हैं। कुछ लोगों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है और उनका मानना है कि हमें टॉस सिक्के से ही करना चाहिए। हम एक मोमेंट बना रहे हैं, जिसमें बच्चों को भी काफी मजा आएगा।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?