BBL 2023-24: खिलाड़ी कुमार बने डेविड वार्नर, 22 गज पर 'झक्कास' एंट्री कर सभी का बटोरा ध्यान - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2023-24: खिलाड़ी कुमार बने डेविड वार्नर, 22 गज पर ‘झक्कास’ एंट्री कर सभी का बटोरा ध्यान

डेविड वार्नर जारी बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए तीन मैच खेलेंगे।

David Warner. (Image Source: X)
David Warner. (Image Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वार्नर (David Warner) को पिछले कुछ दिनों से देश में काफी सेलिब्रेट किया जा रहा है। डेविड वार्नर (David Warner) ने पिछले हफ्ते सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला, जहां उन्हें जोरदार फेयरवेल दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। अब यह जश्न बिग बैश लीग (BBL) 2023-24 तक पहुंच गया है, जहां वह सिडनी थंडर के लिए वापसी कर रहे हैं। दरअसल, डेविड वार्नर (David Warner) जारी BBL 2023-24 में सिडनी थंडर्स के लिए खेलने के लिए अपने भाई की शादी से सीधे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रैंड एंट्री की, जिसके चर्चे पूरे क्रिकेट जगत में हैं।

हेलिकॉप्टर से SCG पहुंचे David Warner

डेविड वार्नर (David Warner) हेलीकॉप्टर से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पहुंचे पहुंचे और ‘थैंक्स डेव’ लोगो के पास आउटफील्ड पर उतरे, जो उनके आखिरी टेस्ट के लिए मैदान में पैंट किया गया था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की हेलीकॉप्टर से एंट्री का कारण यह है कि वह हंटर वैली में अपने भाई की शादी में शरीक हुए थे, और उन्हें सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ सिडनी थंडर के BBL 13 मैच के लिए पहुंचना था।

यहां पढ़िए: HEA vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स and पिच रिपोर्ट, Big Bash League के मैच-35 के लिए

नतीजन वार्नर ने हंटर वैली से सीधे BBL 13 में सिडनी थंडर्स बनाम सिडनी सिक्सर्स मैच के लिए चॉपर से उड़ान भरी। पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट और वनडे सलामी बल्लेबाज का हेलिकॉप्टर आइकोनिक SCG के पास के एलियांज स्टेडियम में उतरने वाला था, लेकिन फिर उस प्लान को कैंसिल कर दिया गया।

यहां देखिए वार्नर की ग्रैंड एंट्री का वीडियो –

आपको बता दें, डेविड वार्नर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ पिछले साल बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद जारी बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए तीन मैच खेलेंगे। जिसके बाद वह ILT20 के लिए UAE के लिए रवाना होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?