टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी की वजह से BCB जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम में कर सकता है बदलाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी की वजह से BCB जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम में कर सकता है बदलाव

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के टॉप के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि आने वाले दिनों में इस चीज को लेकर फैसला ले लिया जाएगा।

Bangladesh vs New Zealand, 1st Test (Image Credit- Twitter X)
Bangladesh vs New Zealand, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज को स्थगित करने पर विचार कर रहा है ताकि अमेरिका की जल्द यात्रा सुनिश्चित की जा सके और टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम वहां की परिस्थितियों के आदी हो सकें।

बता दें, पहली बार वेस्टइंडीज और USA साथ में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन कर रहा है जो इसी साल खेला जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के टॉप के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि आने वाले दिनों में इस चीज को लेकर फैसला ले लिया जाएगा।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने क्रिकबज को बताया कि, ‘ऐसा नहीं है कि हम जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज को स्थगित करेंगे। हम उनके खिलाफ यह टेस्ट सीरीज जरूर खेलेंगे लेकिन इसका आयोजन कब किया जाएगा अभी इसी को लेकर फैसला लेना है।’

यही नहीं बांग्लादेश प्रीमियर लीग की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है। इस टूर्नामेंट के बाद बांग्लादेश को अपने ही घर में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलनी है।

श्रीलंका भी करेगा बांग्लादेश का दौरा

श्रीलंका को जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज, 3 मैच की वनडे और तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद जिम्बाब्वे बांग्लादेश आएगा जहां इन दोनों टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट और पांच मैच की टी20 सीरीज में महीने में खेली जाएगी।

बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हथुरूसिंघा के 20 जनवरी को यहां पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद बीसीबी और हाथुरूसिंघा की मिलने की उम्मीद है और वो वहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर अपनी योजना बनाएंगे।

2018 में बांग्लादेश वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में मैच खेल चुके हैं। इस समय की टीम में ऐसे कई खिलाड़ी है जो उस दौरे का भाग नहीं थे। जिम्बाब्वे इस समय श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेल रहा है। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?