सेलेक्टर्स के नाम पर BCCI में मजाक, जिस चेतन शर्मा को किया था आउट उनकी फिर से करवा दी एंंट्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

सेलेक्टर्स के नाम पर BCCI में मजाक, जिस चेतन शर्मा को किया था आउट उनकी फिर से करवा दी एंंट्री

BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, 'बोर्ड को उनकी आधिकारिक वेबसाइट में 18 नवंबर 2022 को 5 पदों के लिए कुल 600 आवेदन प्राप्त हुए थे।'

Chetan Sharma and BCCI (Pic Source-Twitter)
Chetan Sharma and BCCI (Pic Source-Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चयन समिति के नए सदस्यों की घोषणा कर दी है, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में बोर्ड में फिर से शामिल होने के लिए तैयार हैं।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया में खेले जा चुके टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन देखने के बाद 600 लोगों ने चयन समिति के लिए अपना आवेदन डाला था। तमाम लोगों को उम्मीद थी कि चेतन शर्मा को अब चयन समिति के अध्यक्ष के पद से हटा दिया जाएगा लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर चयन समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे जबकि शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरत पांच सदस्यीय समिति का गठन करेंगे।

BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा…

BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, ‘बोर्ड को उनकी आधिकारिक वेबसाइट में 18 नवंबर 2022 को 5 पदों के लिए कुल 600 आवेदन प्राप्त हुए थे।

कुछ अच्छे विचार विमर्श और सावधानीपूर्वक विचार करने पर CAC ने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 11 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया। इसी के आधार पर समिति ने दिग्गज लोगों को राष्ट्रीय चयन समिति के लिए शानदार उम्मीदवारों की सिफारिश की।’

अगर देखा जाए तो यह नई चयन समिति पिछली बार से काफी बेहतर दिख रही है। सभी लोग काफी अनुभवी हैं। शिव सुंदर दास ने भारत के लिए खासी टेस्ट क्रिकेट खेला हैं, तो मध्य क्षेत्र से बाकी नामों को पछाड़ते हुए सुब्रतो बनर्जी समिति में आ गए हैं, जिन्होंने जवागल श्रीनाथ के साथ ही अतंरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। पिछले कुछ समय से मुंबई रणजी टीम के चीफ सेलेक्टर रहे और पूर्व मीडियम गेंदबाज सलिल अंकोला का भी शामिल होना समिति के लिए काफी अच्छी बात है।

यह रही नई चयन समिति की लिस्ट:

1) चेतन शर्मा
2)शिव सुंदर दास
3)सुब्रतो बनर्जी
4) सलिल अंकोला
5)श्रीधरन शरत

close whatsapp