बीसीसीआई ने तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) की नियुक्ति की घोषणा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

बीसीसीआई ने तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) की नियुक्ति की घोषणा की

अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे नई क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के दो नए सदस्य हैं।

BCCI (Image Credit- Twitter)
BCCI (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक को क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) का सदस्य घोषित किया है। यह नवनियुक्त तीन सदस्यीय समिति बीसीसीआई के संविधान के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चयन समिति नियुक्त करेगी।

चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय चयन समिति को हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कथित तौर पर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जिसके बाद, बीसीसीआई ने नई चयन पैनल के लिए आवदेन आमंत्रित किए थे, जिसके लिए कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर अपने आवेदनों की पुष्टि कर चुके हैं, जिसमें नयन मोंगिया, मनिंदर सिंह, शिव सुंदर दास और अजय रत्रा शामिल है।

बीसीसीआई ने CAC सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की

इस बीच, बीसीसीआई द्वारा नामित क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) अखिल भारतीय चयन समिति के सभी पांच सदस्यों की नियुक्ति करेगी। आपको बता दें, सुलक्षणा नाइक पिछली CAC समिति के सदस्यों में से एक थीं और उनका कार्यकाल फिलहाल जारी है, जबकि मदन लाल और आरपी सिंह अब इस समिति का हिस्सा नहीं हैं।

एक तरफ जहां 2007 टी-20 वर्ल्ड  कप विजेता आरपी सिंह आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से टैलेंट स्काउट के रूप में जुड़े गए हैं, वहीं मदन लाल 70 वर्ष के है, जिस कारण उन्हें कार्यकाल में विस्तार नहीं मिला। अब बीसीसीआई द्वारा नामित नई क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) की बात करे, तो इसमें दो नए सदस्य अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे है, जिन्होंने भारत के लिए कुछ मैच खेले हैं, और साथ ही भारतीय क्रिकेट में कुछ महत्वपूर्ण पदों पर काम भी कर चुके हैं।

आपको बता दें, अशोक मल्होत्रा ​​ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में काम किया, जबकि जतिन परांजपे 2016 और 2017 में भारत के राष्ट्रीय चयन पैनल के सदस्य थे। 65-वर्षीय मल्होत्रा ने भारत के लिए 7 टेस्ट और 20 वनडे मैच खेले, जबकि 50-वर्षीय जतिन परांजपे ने केवल चार वनडे खेले हैं।

close whatsapp