BCCI ने आखिरकार उठाया सख्त कदम, लंका सीरीज के लिए कई दिग्गजों को टीम से निकाल फेंका - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI ने आखिरकार उठाया सख्त कदम, लंका सीरीज के लिए कई दिग्गजों को टीम से निकाल फेंका

इस सीरीज का पहला मैच 3 जनवरी को खेला जाएगा।

Rishabh Pant, Shreyas Iyer & Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)
Rishabh Pant, Shreyas Iyer & Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच इस सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी, 2023 को होने वाली है। मेन इन ब्लू को इस सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ तीन T20I और तीन वनडे मैच खेलेगी।

आपको बता दें कि टी-20 सीरीज में टीम की अगुवाई हार्दिक पांड्या करेंगे। वहीं नियमित कप्तान रोहित शर्मा जिन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी वो श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सहित कुछ और बड़े खिलाड़ियों को आगामी टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली।

इसके अलावा आपको बता दें कि पिछले दो वनडे सीरीज में टीम इंडिया (बांग्लादेश और न्यूजीलैंड) का प्रदर्शन काफी निराशानजक रहा था, दोनों में ही भारत को हार का सामना करना पड़ा था। शायद यही वजह है कि 2023 के वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अब भारत एक मजबूत टीम बनाने और आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश करेगा।

अब तक लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा रहा है भारी

गौरलतब है कि टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका पर भारत का पलड़ा भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं। जिनमें भारत ने 17 और श्रीलंका ने 8 मैच जीते। एक मैच टाई रहा है। वनडे में भी श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों देशों के बीच 162 वनडे मुकाबले खेले गए, जिसमें से टीम इंडिया को 93 और श्रीलंका को 57 में जीत मिली।

श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

टी-20 स्क्वॉड: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार

वनडे स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

close whatsapp