WPL 2024 ऑक्शन के लिए प्लेयर लिस्ट आई सामने, जानें टीमों के हिसाब से ओपन स्लॉट और उपलब्ध सैलरी कैप - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024 ऑक्शन के लिए प्लेयर लिस्ट आई सामने, जानें टीमों के हिसाब से ओपन स्लॉट और उपलब्ध सैलरी कैप

मुंबई में 9 दिसंबर को होने वाले WPL 2024 ऑक्शन में कुल 165 क्रिकेटर शामिल होंगे।

WPL (Photo Source: Twitter)
WPL (Photo Source: Twitter)

WPL 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सीजन काफी सफल रहा और अब यह एक बार फिर फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है, जिसकी शुरुआत 9 दिसंबर को मुंबई में होने वाले ऑक्शन से हो रही है।

इस बीच, महिला प्रीमियर लीग (WPL) ने 2 दिसंबर को आधिकारिक मीडिया रिलीज में आगामी टाटा महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के लिए प्लेयर ऑक्शन लिस्ट जारी कर दी है। मुंबई में 9 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में कुल 165 क्रिकेटर शामिल होंगे। WPL द्वारा ऑक्शन के लिए जारी लिस्ट में 165 खिलाड़ियों में से 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें से 15 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं।

WPL 2024 Auction में 109 अनकैप्ड खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे

WPL 2024 ऑक्शन में कुल 56 कैप्ड खिलाड़ी हैं, जबकि 109 अनकैप्ड खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस बीच, पांच WPL टीमों के पास अधिकतम 30 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिसमें 9 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। आगामी ऑक्शन में 50 लाख रुपये हाईएस्ट रिजर्व मूल्य है, जिसमें केवल दो खिलाड़ियों डींड्रा डॉटिन और किम गर्थ ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है। वहीं दूसरी ओर, चार खिलाड़ी 40 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ ऑक्शन लिस्ट में शामिल हैं।

यहां पढ़िए: BCCI ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए किया महिला टीम का ऐलान

आपको बता दें, आगामी WPL 2024 ऑक्शन में गुजरात जायंट्स (GG) को सबसे अधिक 10 स्थान भरने हैं, जिसमें से उन्हें तीन विदेशी खिलाड़ियों की तलाश करने होगी, वहीं दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) है, जिन्हें इस ऑक्शन में 7 स्लॉट भरने हैं और उन्हें भी 3 विदेशी खिलाड़ियों की तलाश होगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (DC), मुंबई इंडियंस (MI) और यूपी वॉरियर्स (UPW) को 1-1 विदेशी खिलाड़ियों की जरूरत है, जबकि उनके पास उपलब्ध स्लॉट क्रमशः 3, 5 और 5 है।

किसके पास कितना पैसा है शेष?

आपको बता दें, WPL 2024 नीलामी के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC), मुंबई इंडियंस (MI), गुजरात जायंट्स (GG), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के पास क्रमशः 2.25 करोड़, 2.1 करोड़, 5.95 करोड़, 3.35 करोड़ और 4 करोड़ रूपये का पर्स उपलब्ध है। इस समय महिला प्रीमियर लीग (WPL) की पांचो टीमों के पास 60 खिलाड़ी उपलब्ध है, जिनमें से 21 खिलाड़ी विदेशी है, जिन पर उन्होंने कुल 50.85 करोड़ रूपये खर्च किए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?