क्या महिला प्रीमियर लीग में नई टीमों की होगी एंट्री? जानें क्या कहा बीसीसीआई चेयरमैन ने । CricTracker Hindi

क्या महिला प्रीमियर लीग में नई टीमों की होगी एंट्री? जानें क्या कहा बीसीसीआई चेयरमैन ने

अभी तक महिला प्रीमियर लीग में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

IPL chairman Arun Singh Dhumal (Photo Source: Twitter)
IPL chairman Arun Singh Dhumal (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग की तरह महिला प्रीमियर लीग ने भी काफी कम समय में अपना नाम बनाया है। महिला प्रीमियर लीग में दुनियाभर की टैलेंटेड खिलाड़ियों को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाता है। ऐसी कई महिला खिलाड़ी हैं, जो इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बेताब रहती हैं।

अभी तक महिला प्रीमियर लीग में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह पांच टीमें हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स। इस बीच महिला प्रीमियर लीग को लेकर आईसीसी के अध्यक्ष अरुण धूमल ने अपना पक्ष रखा है।

आईपीएल के अध्यक्ष और डब्ल्यूपीएल समिति के सदस्य अरुण धूमल ने कहा, अभी फिलहाल हमारा ध्यान इस टूर्नामेंट को मजबूत करने पर है। इसमें कोई अतिरिक्त टीम जोड़ने से पहले हम इसे और अधिक मजबूत करना चाहते हैं। अभी इसमें कोई नई टीम जोड़ने की कोई तात्कालिक योजना नहीं है।’’

धूमल हालांकि इस टूर्नामेंट की प्रगति से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, अभी तक तीन सत्र में स्टेडियम में दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखा जाए तो डब्ल्यूपीएल ने काफी प्रगति की है। प्रसारण से जुड़े सभी आंकड़े भी उत्साह जनक हैं। इसने विश्व भर में महिला क्रिकेट को नई दिशा दी है।

धूमल ने कहा, इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह टूर्नामेंट लगातार प्रगति करता रहेगा। यह केवल इस टूर्नामेंट के लिए ही नहीं बल्कि महिला क्रिकेट के लिए भी अच्छा संकेत है।’

महिला प्रीमियर लीग 2025 को मुंबई इंडियंस ने किया अपने नाम

महिला प्रीमियर लीग 2025 सीजन को मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया। इससे पहले टीम ने 2023 सीजन को भी जीता था। मुंबई इंडियंस ने WPL 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। तीन सीजन में अभी तक दो संस्करण मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिए हैं, जबकि WPL 2024 सीजन का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था।

तमाम लोग महिला प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन से काफी खुश थे। फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने 8 रन से जीत दर्ज की थी।

close whatsapp