IPL प्रोटोकाॅल में BCCI का बड़ा बदलाव, खिलाड़ियों के कमरों तक पहुंचने वालों पर सख्ती

IPL प्रोटोकाॅल में BCCI का बड़ा बदलाव, खिलाड़ियों के कमरों तक पहुंचने वालों पर सख्ती

IPL की मर्यादा बनाए रखने के लिए BCCI ने तैयार की नई सख्त गाइडलाइन

IPL 2026 BCCI (Image credit Twitter - X)
IPL 2026 BCCI (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीाई ने आईपीएल के दौरान बढ़ रही अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा है कि अब नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

सैकिया के अनुसार, इस सीजन में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कुछ अनधिकृत लोग खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के साथ घूमते नजर आए। इनमें टीम बस में सफर करना, होटल के कमरों तक पहुंचना और खिलाड़ियों या अधिकारियों के निजी क्षेत्रों में प्रवेश करना शामिल है। बीसीसीआई ने इसे एंटी-करप्शन नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है।

जल्द जारी होगी नई एडवाइजरी

बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल जल्द ही एक नई एडवाइजरी जारी करने जा रहे हैं। इसका मकसद टूर्नामेंट में बढ़ रही अनियमितताओं को रोकना है। बोर्ड का कहना है कि हर टीम और उससे जुड़े लोगों को तय प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

सैकिया ने कहा कि कुछ टीम मालिक और अधिकारी भी उन जगहों पर देखे गए, जहां उन्हें जाने की अनुमति नहीं थी। इससे डगआउट और टीम माहौल की मर्यादा प्रभावित हो रही है।

राजस्थान रॉयल्स के मामलों ने बढ़ाई चिंता

पिछले महीने दो अलग-अलग विवादों में घिर गई थी। पहले टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के कारण एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह घटना के आरसीबी के खिलाफ गुवाहटी में हुए एक मैच के दौरान हुई थी। इसके बाद टीम के कप्तान की ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए तस्वीरें भी चर्चा में रहीं। इन घटनाओं ने बीसीसीआई की चिंता और बढ़ा दी।

तो वहीं, अब बीसीसीआई सचिव ने साफ शब्दों में कहा कि अब नरमी का दौर खत्म हो चुका है। अगर आगे कोई भी खिलाड़ी, अधिकारी या टीम नियमों का उल्लंघन करती है, तो उस पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में आईपीएल में नियमों का पालन पहले से कहीं ज्यादा सख्ती से कराया जाएगा।

close whatsapp