PBKS vs DC: आखिर फिर से क्यों होगा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच?

PBKS vs DC: आखिर फिर से क्यों होगा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच?

आईपीएल 2025 रिवाइज शेड्यूल में पहला मैच 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

PBKS vs DC (Photo Source: Getty Images)
PBKS vs DC (Photo Source: Getty Images)

भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बढ़ते तनाव को देखते हुए 9 मई को आईपीएल के 18वें सीजन को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था। दोनों देशों के बीच अब हालात थोड़े सामान्य है, जिसे देखते हुए बीसीसीआई ने रिवाइज शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।

रिवाइज शेड्यूल के सामने आने के बाद साफ हो गया है कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच फिर से खेला जाएगा। बता दें, 8 मई की रात को धर्मशाला में भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के कारण ब्लैकआउट होने के बाद मैच रद्द कर दिया गया था। लेकिन अब दोनों टीमों के पास शानदार खेल दिखाकर दो अंक अर्जित करने का मौका है।

24 मई को होगा PBKS और DC के बीच मैच

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच 24 मई को शाम 7ः30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। पंजाब 11 मैचों में 7 जीत, 15 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे और दिल्ली 11 मैचों में 6 जीत, 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

क्या हुआ था जब PBKS और DC का मैच-58 में आमना-सामना हुआ था?

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के 58वें मैच में आमने-सामने थीं। बारिश के चलते टॉस में देरी हुई थी और फिर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पंजाब ने मैच रद्द होने से पहले 10.1 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे। प्रियांश आर्या ने 34 गेंदों में 70 रन बनाए थे और प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंदों में 50 रन पर नाबाद थे।

17 मई को होगा RCB और KKR के बीच मैच

आईपीएल 2025 रिवाइज शेड्यूल में पहला मैच 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। 29 और 30 मई को क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर होगा और फिर 1 जून को क्वालिफायर-2 और फाइनल 3 जून को होगा। बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद बचे लीग मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं, बोर्ड आने वाले समय में प्लेऑफ मुकाबलों के लिए वेन्यू का ऐलान करेगा।

आईपीएल 2025 रिवाइज शेड्यूल देखें

close whatsapp