ICC के नए वित्त मॉडल में BCCI का हिस्सा देख PCB की आंख में आ जाएगा पानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC के नए वित्त मॉडल में BCCI का हिस्सा देख PCB की आंख में आ जाएगा पानी

BCCI नए चक्र में लगभग US$924 मिलियन की कमाई करेगा।

ICC & BCCI headquarters
ICC & BCCI headquarters. (Photo Source: Twitter)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का नया राजस्व-वितरण मॉडल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पहले से ही समृद्ध खजाने को और समृद्ध करने की तैयारी में है, क्योंकि बोर्ड के अगले चार साल के व्यावसायिक चक्र (2024-27) में ICC की शुद्ध अधिशेष आय का लगभग 40% राशि अपने नाम करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ESPNcricinfo के अनुसार, ICC खेल के तीनों प्रारूपों में पुरुषों और महिलाओं के इवेंट्स के आगामी चक्र के लिए वैश्विक टेलीविजन और स्ट्रीमिंग अधिकारों की बिक्री से 600 मिलियन अमरीकी डालर कमाने की उम्मीद कर रहा है। और BCCI 2024-27 के बीच ICC की इस वार्षिक कमाई का प्रति वर्ष लगभग US$230 मिलियन या 38.5% तक कमाएगा, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय बोर्ड एक बार फिर खेल में ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेट बोर्ड के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।

ICC का नया वित्त मॉडल करेगा BCCI पर करोड़ो की बारिश

ICC के वर्तमान अनुमानों के अनुसार, BCCI नए चक्र में लगभग US$924 मिलियन की कमाई करेगा। वहीं दूसरी ओर, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) क्रमशः US$41.33 मिलियन (या 6.89%) और US$ 37.53 मिलियन (या 6.25%) प्रति वर्ष कमा सकते हैं। जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई करने का अनुमान है।

ICC के शेष आठ पूर्ण सदस्यों की आय 5% से कम होगी। वहीं, ICC के US$ 600 मिलियन अनुमानित पूल में से, 12 पूर्ण सदस्यों को US$ 532.84 मिलियन (88.81%) मिलेंगे, शेष US$ 67.16 मिलियन (11.19%) एसोसिएट सदस्यों को मिलेंगे।

आपको बता दें, इस प्रतिशत को क्रिकेट बोर्डों के क्रिकेट इतिहास, पिछले 16 वर्षों में पुरुषों और महिलाओं दोनों के आईसीसी इवेंट्स में प्रदर्शन, आईसीसी के कमर्शियल राजस्व में योगदान और पूर्ण सदस्य होने की स्थिति के लिए एक समान भार के आधार पर निर्धारित किया गया है।

कथित तौर पर, यह प्रस्तावित मॉडल, जो बहुत ज्यादा बीसीसीआई के पक्ष में है, ICC द्वारा नियुक्त टीम द्वारा तैयार गया था, जिस पर शासी निकाय की वित्त और वाणिज्यिक मामलों की समिति द्वारा बारीकी से काम किया गया और इस साल मार्च में इस पर चर्चा की गई।

close whatsapp