एशिया कप जीतने के लिए पाकिस्तान की नई चाल, बिना किसी को बताए...... - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप जीतने के लिए पाकिस्तान की नई चाल, बिना किसी को बताए……

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाक टीम का हिस्सा थे सऊद शकील।

Saud Shakeel (Image source: Twitter)
Saud Shakeel (Image source: Twitter)

एशिया कप 2023 शुरू होने में अब महज कुछ ही दिनों का वक्त बाकी रह गया है। ऐसे में टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमें इसके लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। इसी बीच एशिया कप के शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तान ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने अपनी टीम में इन फॉर्म स्पिनर सऊद शकील को शामिल किया है।

सऊद शकील ने अपने पहले कार्यकाल में पांच एकदिवसीय मैच खेले लेकिन प्रभावित करने में कामयाब नहीं रहे। हालांकि, उनके टेस्ट करियर की शुरुआत बिल्कुल अलग तरीके से हुई और सात मैचों के बाद उनका औसत 87.5 का है। जब एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का चयन हुआ तो उनका नाम टीम में नहीं था जिसे देख हर कोई हैरान था। इसके बजाय, उन्हें श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में एक मैच में मिला सऊद शकील को मौका

पाकिस्तान के फैंस चाहते थे कि सऊद को व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी क्षमता साबित करने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ कुछ मैचों में मौका मिले। उनका मानना ​​है कि वर्ल्ड कप शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रहा है, ऐसे में सऊद जैसे फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज का होना पाकिस्तान टीम के लिए अच्छा संकेत हो सकता है।

हालांकि, टीम प्रबंधन ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय मैचों में इफ्तिखार अहमद को मौका दिया और वहां टीम को जीत भी मिली। वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज सऊद शकील को शनिवार, 26 अगस्त को खेले गए तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया। वहां वो अच्छी लय में दिखे लेकिन वो छह गेंदों पर नौ रन बनाकर रन आउट हो गए।

उसी दिन, सऊद और उनके फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली क्योंकि 27 साल के सऊद शकील को एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया। दूसरी ओर, तैय्यब ताहिर को भी एशिया कप के लिए पाकिस्तान के ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में जगह मिली। दाएं हाथ का बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?