BCCI सचिव जय शाह ने रजनीकांत को वर्ल्ड कप 2023 का गोल्डन टिकट देकर किया सम्मानित - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI सचिव जय शाह ने रजनीकांत को वर्ल्ड कप 2023 का गोल्डन टिकट देकर किया सम्मानित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने आज यानी 19 सितंबर को सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत को यह गोल्डन टिकट दिया।

Jay Shah and Rajnikant (Pic Source-Twitter)
Jay Shah and Rajnikant (Pic Source-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें, यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा और इसका फाइनल 19 नवंबर को होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक कई दिग्गज लोगों को वर्ल्ड कप 2023 के गोल्डन टिकट से सम्मानित किया है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन सहित कई लोगों के नाम है। अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ चुका है। यह कोई और नहीं बल्कि दिग्गज अभिनेता रजनीकांत है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने आज यानी 19 सितंबर को सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत को यह गोल्डन टिकट दिया। इस शानदार अभिनेता ने कई मूवीज में काफी अच्छा कार्य किया है और उन्होंने अपने जबरदस्त अभिनय से कई लोगों का दिल जीता है। BCCI ने ‘X’ में जय शाह और रजनीकांत की तस्वीर को साझा किया। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि BCCI सचिव जय शाह शानदार अभिनेता रजनीकांत को गोल्डन टिकट देकर सम्मानित कर रहे है।

यह रहा पोस्ट:

 

इस तस्वीर को साझा करते हुए BCCI ने लिखा कि, ‘The Phenomenon Beyond Cinema! 🎬 BCCI सचिव जय शाह ने श्री रजनीकांत को गोल्डन टिकट दिया। इस दिग्गज अभिनेता ने अपने अभिनय से कई लोगों का दिल जीता है। उन्होंने कई भाषाओं में काम किया है और सभी लोग उनके अभिनय के दीवाने हैं। हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि थलाइवा हमारे विशिष्ट अतिथि के रूप में @ICC @cricketworldcup 2023 की शोभा बढ़ाएंगे और अपनी उपस्थिति के साथ सबसे बड़े क्रिकेट तमाशे को रोशन करेंगे।’

भारतीय टीम ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को मिली है जबकि उपकप्तान के रूप में हमें हार्दिक पांड्या खेलते हुए नजर आएंगे। हाल ही में भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?