बीसीसीआई जल्द NCA में करने जा रही है बड़ा बदलाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

बीसीसीआई जल्द NCA में करने जा रही है बड़ा बदलाव

10 सितंबर 2021 है आवेदन करने की आखिरी तारीख।

BCCI. (Photo by Aniruddha Chowhdury/Mint via Getty Images)
BCCI. (Photo by Aniruddha Chowhdury/Mint via Getty Images)

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी यानी की NCA पर हमेशा से BCCI का फोकस रहा है, NCA एक तरीके से भारतीय क्रिकेट का सेंटर रहा है। NCA का पूरा ध्यान खिलाड़ियों की तकनीक, उनकी चोटों को सही करना सहित कई चीजों पर होता है, लंबे समय से राहुल द्रविड़ NCA का सारा काम देख रहे थे। वहीं अब इस अकादमी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

अब NCA में क्या होगा बदलाव?

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में BCCI ने कई कोच रखे हुए हैं, जिनका कार्यकाल अब खत्म हो रहा है। वहीं BCCI ने उनके करार को ना बढ़ाने का फैसला लिया है, जिसके बाद एकेडमी में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि NCA बैंगलोर में स्थित है।

* फिलहाल NCA में 11 कोच कर रहे हैं काम।
*बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की कोचिंग देते हैं ये कोच।
*BCCI ने अब इन सभी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
*10 सितंबर 2021 है आवेदन करने की आखिरी तारीख।

NCA में कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं कोच

आगे के समय के लिए टीम इंडिया को और भी मजबूत बनाने के लिए NCA में खिलाड़ियों के साथ काम होता है। ऐसे में भारत के लिए खेल चुके पूर्व खिलाड़ियों के पास इसकी जिम्मेदारी होती है। कुल 11 कोच में से 5 पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, ये पांच क्रिकेटर सुजीत सोमसुंदर, सुब्रतो बनर्जी, एसएस दास, ऋषिकेश कानिटकर और रमेश पोवार हैं।

क्या राहुल द्रविड़ फिर होंगे एकेडमी के नए प्रमुख कोच?

कुछ समय पहले BCCI ने एनसीए के प्रमुख कोच के लिए भी आवेदन मांगे थे, जिसके बाद सिर्फ राहुल द्रविड़ ने ही इसके लिए आवेदन किया था।

*आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ लंबे समय तक इस पद पर रह चुके हैं।
*द्रविड़ ने कई युवा खिलाड़ियों को निखारने का काम किया था।
*वहीं इस पद के लिए बोर्ड ने आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 31 अगस्त 2021 कर दिया है।

close whatsapp