BCCI रिव्यू मीटिंग: YO-YO टेस्ट की वापसी, भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI रिव्यू मीटिंग: YO-YO टेस्ट की वापसी, भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को…..

यो-यो टेस्ट में कोरोना के दौरान खिलाड़ियों के मेंटल हेल्थ को देखते हुए थोड़ी नरमी बरती गई थी।

BCCI IPL Bihar
A view of logo of the Board of Control for Cricket in India (BCCI). (Photo by Aniruddha Chowhdury/Mint via Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार, 1 जनवरी को मुंबई में भारतीय पुरुष सीनियर टीम की रिव्यू मीटिंग की। मीटिंग में इस साल अक्टूबर-नवंबर में ICC वनडे वर्ल्ड कप के रोडमैप के साथ वर्कलोड मैनेजमेंट, फिटनेस पैरामीटर और खिलाड़ी उपलब्धता जैसे कुछ बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही इस मीटिंग में इस बात पर भी बात की गई कि टीम इंडिया में खिलाड़ियों का चयन किस आधार पर किया जाना चाहिए।

रिव्यू मीटिंग में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बोर्ड सचिव जय शाह, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

रिव्यू मीटिंग में कई मुद्दों पर हुई बात

अब से क्रिकेटर घरेलू सर्किट में एक पर्याप्त मात्रा में क्रिकेट खेलने के बाद ही राष्ट्रीय टीम में जगह बना पाएंगे। इस बीच, खिलाड़ियों के फिटेनस स्टैंडर्ड को हाई बनाए रखने के लिए, यो-यो और डेक्सा टेस्ट अनिवार्य रूप से चयन मानदंडों का एक हिस्सा होगा और खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध हासिल करने के लिए एक रोडमैप लागू किया जाएगा।

इस बीच मीटिंग में यह भी फैसला लिया गया कि, “पुरूष टीम का एफटीपी (भावी दौरा कार्यक्रम) और आईसीसी 2023 विश्व कप को ध्यान में रखकर एनसीए आईपीएल टीमों के साथ मिलकर आईपीएल 2023 में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों की मॉनिटरिंग करेगा।”

इस बीच, बोर्ड द्वारा हर एक फॉर्मेट में अलग-अलग  कप्तानी और कोचिंग पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। फिलहाल रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ सभी प्रारूपों में भारत का नेतृत्व और कोचिंग करते रहेंगे। गौरतलब है कि, विश्व कप के बाद पूरी चयन समिति को बर्खास्त कर दिया गया था लेकिन चेतन शर्मा ने रविवार की बैठक में भाग लिया। उन्होंने हरविंदर सिंह के साथ चयनकर्ता के पद के लिये फिर से आवेदन किया है।

close whatsapp