सच में टीम इंडिया के खिलाड़ी मुकेश कुमार का ये वीडियो देख, आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

सच में टीम इंडिया के खिलाड़ी मुकेश कुमार का ये वीडियो देख, आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर हुआ मुकेश कुमार का वीडियो।

Mukesh Kumar (Image Credit- Instagram)
Mukesh Kumar (Image Credit- Instagram)

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का टेस्ट डेब्यू हुआ है, जिसमें मुकेश कुमार, ईशान किशान और यशस्वी जयसवाल का नाम शामिल है। दूसरी ओर किसी भी खिलाड़ी के लिए भारतीय टीम से टेस्ट क्रिकेट खेलना एक सपना होता है, वो ही सपना पूरा होने के बाद गेंदबाज मुकेश कुमार काफी इमोशनल हो गए।

कहां से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं मुकेश कुमार?

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वो IPL और अब टीम इंडिया से खेल रहे हैं। वैसे तो मुकेश बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन वो अपना घरेलू क्रिकेट बंगाल के लिए खेलते हैं और IPL में दिल्ली टीम का हिस्सा हैं। वहीं टीम इंडिया से खेल चुके राणादेब बोस ने भी इस गेंदबाजी की काफी मदद की थी और उनके करियर को आगे बढ़ाया था।

टेस्ट डेब्यू के बाद मुकेश कुमार ने घर पर किया कॉल और फिर…

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर हुआ मुकेश कुमार का वीडियो।
*जहां इस वीडियो में मुकेश कर रहे थे अपनी माता जी से बात।
*गेंदबाज ने बताई मां को अपने डेब्यू करने की खबर।
*वहीं इस कॉल के बाद काफी इमोशनल हो गए थे मुकेश।

एक नजर मुकेश कुमार के उस इमोशनल वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अपनी डेब्यू टेस्ट कैप लेता हुआ ये तेज गेंदबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अब तक यशस्वी रहे हैं अपने डेब्यू में हिट

वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में यशस्वी जयसवाल और ईशान किशन ने डेब्यू किया था, जहां इस मैच में जयसवाल ने शानदार शतक जड़ा था। साथ ही दूसरे मैच में भी इस खिलाड़ी के बल्ले से अर्धशतक निकला है, लेकिन ईशान कोई छाप नहीं छोड़ पाए। वहीं अब देखना अहम होगा की मुकेश अपनी गेंदबाजी में क्या कमाल करते हैं। फिलहाल टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे हैं और दूसरे टेस्ट में भी रोहित की सेना अपनी पकड़ धीरे-धीरे मजबूत बनाती जा रही है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp