अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश को लगा करारा झटका, स्टार ओपनर हुआ मैच से बाहर
शाकिब अल हसन के बाद अब एक और स्टार खिलाड़ी हुआ इस मैच से बाहर
अद्यतन - Jun 13, 2023 9:46 pm

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है, और अफगानिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच कल 14 जून, मंगलवार को होने वाले मैच से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है।
बता दें कि इस मैच के शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज तमिम एकबाल बैक इंजरी के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 14 जून, मंगलवार को ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
तो वहीं बांग्लादेश क्रिकेट टीम मैनेजमेंट के अनुसार तमिम एकबाल मेडिकल टीम के सुपरविजन में हैं, और बल्लेबाज थोड़ा सा आराम महसूस कर रहा हैं। साथ ही तमिम इकबाल बैक इंजरी के अलावा शरीर में जकड़न का भी सामना कर रहे हैं। दूसरी ओर इस समस्या के कारण इकबाल का पांच दिवसीय टेस्ट मैच में खेलना असंभव सा लग रहा है।
इकबाल की हेल्थ अपडेट को लेकर टीम मैनेजमेंट ने दी जानकारी
बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम के फिजियो मुजादाद एल्फा सैनी ने तमिम इकबाल की इंजरी को लेकर कहा- तमिम इकबाल को कमर के नीचे हिस्से काफी दर्द हो रहा है जो उन्हें इससे पहले काफी परेशान करता रहा है। हमारा इलाज का मकसाद उनके दर्द को कम करना और उनकी स्थिति की क्षमता में सुधार पर केंद्रित करना था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण मैच खेलने के लिए उनकी स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं हुआ है।
दूसरी ओर आपको तमिम इकबाल के बारे में जानकारी दें तो वह पिछले साल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले ग्रोइन की इंजरी की समस्या से ग्रसित हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था।
साथ ही इस मैच के शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को दोहरा झटका लग गया है। क्योंकि तमिम के इस टेस्ट मैच से बाहर होने से पहले शाकिब अल हसन भी इस मैच से बाहर हो चुके हैं।