पत्नी से 2 महीने बाद मिलने पर सूर्यकुमार यादव खुशी से झूम उठे
फिलहाल टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में हैं सूर्यकुमार यादव।
अद्यतन - अगस्त 20, 2021 6:11 अपराह्न
धीरे-धीरे टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज बनते जा रहे सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। वैसे तो सूर्यमुकार यादव देविशा के साथ कई बार वीडियो शेयर करते हैं, लेकिन इस बार का वीडियो SKY के लिए बेहद खास है।
सूर्यकुमार यादव के वीडियो में क्या है खास?
दरअसल, सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के साथ हुई सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे, वहीं उस सीरीज के बाद यादव को चोटिल खिलाड़ी की जगह भरने के लिए इंग्लैंड बुला लिया गया था। जहां सूर्यकुमार यादव इस वक्त टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं इस बीच सूर्यकुमार अपने परिवार दे दूर थे और कई बार वीडियो कॉल वाली फोटो साझा करते रहते थे। लेकिन अब वो अपनी पत्नी देविशा से मिल चुके हैं।
*इंस्टाग्राम पर पत्नी देविशा के साथ सूर्यकुमार ने एक वीडियो किया शेयर।
*जिसमें उन्होंने लिखा- देविशा के साथ 65 दिन बाद लंदन की गली में डांस।
*वायरल अंग्रेजी गाने पर सूर्यकुमार और देविशा ने किए स्टेप्स।
यहां देखें कपल का क्यूट वीडियो
हर जगह चमक रहे हैं ‘सूर्य’
एक वक्त ऐसा था जब यादव आईपीएल और रणजी क्रिकेट में काफी रन बना रहे थे, लेकिन उनका चयन टीम इंडिया में नहीं हो रहा था। उसके बावजूद भी इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और अपना बेस्ट जारी रखा, जिसका नतीजा ये रहा की इस साल मार्च में सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिल गया। जिसके बाद इस खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
*इंग्लैंड के खिलाफ 14 मार्च को टी-20 डेब्यू किया था सूर्यकुमार यादव ने।
*18 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू करने का मिला मौका।
*इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस बल्लेबाज को मिल सकता है मौका।
*आईपीएल में मुंबई की टीम से खेलता है ये स्टार बल्लेबाज।