क्या साल 2022 में BCCI नहीं करवा पाएगा IPL सीजन? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या साल 2022 में BCCI नहीं करवा पाएगा IPL सीजन?

अगले महीने फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ बैठक करेगी BCCI।

Indian Premier League. (Photo Source: IPL/BCCI)
Indian Premier League. (Photo Source: IPL/BCCI)

हर दिन के साथ IPL से जुड़ी अपडेट सामने आती ही रहती है, साथ ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी ती BCCI भी इस लीग की तैयारी में तेजी से जुटा हुआ है। कुछ दिन पहले ही रिटेंशन का काम पूरा हुआ था, वहीं अब अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्शन भी होना है। लेकिन कोरोना ने एक बार फिर से खतरे की घंटी बजा दी है और लीग के आयोजन पर फिर से ग्रहण लगता नजर आ रहा है।

BCCI अब नहीं करवा पाएगा IPL?

कोरोना के नए वेरिएंट से दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है, हर दिन के साथ भारत में भी इस वेरिएंट के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है, इसलिए बोर्ड पहले से ही प्लान बनाकर चल रहा है। वहीं कुछ सूत्रों की माने तो IPL का मेगा ऑक्शन 2 दिन चलेगा और इसकी तारीख 7-8 फरवरी होगी, लेकिन उससे पहले बोर्ड एक अहम बैठक का आयोजन करने जा रहा है।

*अगले महीने फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ बैठक करेगी BCCI।
*IPL 2022 को लेकर बनाया जाएगा प्लान B।
*भारत में बढ़ते नए कोरोना के मामलों को देखते हुए बनाया जाएगा प्लान।
*2022 में भी IPL के आयोजन की बदली जा सकती है जगह।

2021 में हुआ था प्लान फ्लॉप

दूसरी ओर इस साल IPL का आयोजन 2 फेज हुआ था, पहला फेज भारत में हुआ था और दूसरा यूएई में हुआ था। वहीं भारत में जब IPL हो रहा था, तब कई खिलाड़ी लीग शुरू होने से पहले और लीग के दौरान ही कोरोना की चपेट में आ गए थे। साथ ही उस दौरान भारत में दूसरी लहर भी आ गई थी, जिसके बाद BCCI ने इसे बीच में ही रद्द कर दिया और दूसरे फेज के लिए यूएई का चयन किया। वहीं 2022 में भी लीग का आयोजन अप्रैल महीने से होना है, साथ 10 टीमें होने के कारण इस बार मैचों की संख्या भी बढ़ जाएगी और वेन्यू भी बढ़ा दिए जाएंगे।

close whatsapp