IND vs PAK के मैच से पहले अहमदाबाद के मैदान में Arijit Singh और Shreya Ghoshal समेत चार-चांद लगाएंगे ये सितारे
वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
अद्यतन - अक्टूबर 13, 2023 4:24 अपराह्न

IND vs PAK: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच रोमांचक मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस मुकाबले के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट के अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए जीत दर्ज करना चाहेगी। भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के रोमांचक मुकाबले से पहले भारतीय सिंगर्स और एक्टर्स अहमदाबाद के मैदान में चार-चांद लगाने के लिए तैयार है, आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से भारतीय सितारे परफॉर्म करने वाले हैं-
IND vs PAK मैच से पहले यह सितारे करेंगे परफॉर्म
वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी होने की खबर सामने आई थी। लेकिन जब ऑफिशियल ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई तो फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए थे। लेकिन BCCI ने वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
मैच से पहले आयोजित होने वाले खास कार्यक्रम में अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन, आशा भोसले, सुखविंदर सिंह, रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। जिसकी आधिकारिक जानकारी बीसीसीआई ने साझा की है। मैच से पहले यह सभी सितारे अपना जलवा दिखाते हुए फैंस को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे।
Kickstarting the much-awaited #INDvPAK clash with a special performance! 🎵
Brace yourselves for a mesmerising musical special ft. Arijit Singh at the largest cricket ground in the world- The Narendra Modi Stadium! 🏟️
Join the pre-match show on 14th October starting at 12:30… pic.twitter.com/K6MYer947D
— BCCI (@BCCI) October 12, 2023
भारत का पलड़ा वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ रहा है भारी
आपको बता दें वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान अब तक 7 बार आपस में टकराए हैं, और सभी मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। भारत-पाकिस्तान पिछली बार एशिया कप 2023 में आपस में टकराए थे। जिसमें टीम इंडिया ने 228 रनों से प्रचंड जीत हासिल की थी। विराट कोहली, केएल राहुल, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
देखना दिलचस्प होगा कि भारत की सरजमीं पर पाकिस्तान अपना झंडा गाड़ेगी या भारत अपना दबदबा कायम रखेगा। भारत के खिलाफ आगामी मुकाबले के लिए पाकिस्तान की टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी टीम का शानदार स्वागत किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Touchdown Ahmedabad 🛬
📹 Capturing the journey, featuring a surprise in-flight celebration 🤩#CWC23 | #DattKePakistani | #WeHaveWeWill pic.twitter.com/qxe0mO9p8X
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 11, 2023