दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम लगा देगी जान, क्या अफ्रीका कर पाएगी सीरीज अपने नाम? - क्रिकट्रैकर हिंदी

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम लगा देगी जान, क्या अफ्रीका कर पाएगी सीरीज अपने नाम?

आज से खेला जाएगा टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

आज से भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरूआत होगी, जहां सीरीज में आगे चल रही मेजबान टीम का फोकस ट्रॉफी जीतने पर होगा। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के दिमाग में सिर्फ जीत की कहानी लिखने का इरादा होगा, वहीं एक बार फिर से रोहित के बल्लेबाजों का अफ्रीका की तेज पिच पर कड़ा टेस्ट होने वाला है।

भारतीय टीम में होगा बदलाव

जी हां, पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद फ्लॉप रहा था, जहां बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक ने निराश किया था। ऐसे में आज से शुरू होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव होंगे, इसकी के साथ ही अफ्रीका टीम भी इस बदलाव के दौर से गुजरेगी। जहां बवुमा चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह टीम की कप्तानी डीन एल्गर करेंगे। साथ ही ये टेस्ट मैच एल्गर के करियर का आखिरी टेस्ट मैच होने वाला है, ऐसे में वो इस मुकाबले को यादगार बनाना चाहेंगे और पहले टेस्ट मैच में वो शतक लगा चुके हैं। इस कड़ी में दूसरे टेस्ट मैच में आपको तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

भारतीय टीम अब हारी, तो सब हारी

*आज से खेला जाएगा टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच।
*केप टाउन में शुरू होगा मैच, अफ्रीका है सीरीज में 1-0 से आगे।
*वहीं टीम इंडिया ने नेट्स में किया जमकर अभ्यास, कोच द्रविड़ ने बनाया प्लान।
*अगर ये टेस्ट मैच टीम इंडिया हारी या ड्रॉ रहा, तो सीरीज भी हार जाएगी।

एक नजर डालते हैं भारतीय टीम की तैयारियों पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

दूसरे टेस्ट मैच के लिए कुछ इस प्रकार हो सकती है संभावित प्लेइंग XI

टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका 

डीन एल्गर (कप्तान), ज़ुबैर हमजा, कीगन पीटरसन, टोनी डी जोरजी, एडन मार्करम, काईल वैरेन, मार्को जेनसन, कगिसो रबाडा, लूंगी एनगिडी, नांद्रे बर्गर, वियान मुल्डर।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?