अरे, अरे, फाइनल से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने पैट कमिंस को सभी के सामने धमका दिया!
कल टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल।
अद्यतन - Nov 18, 2023 1:08 pm

कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम इंडिया इस वक्त जोश से लबरेज हैं, कल यानी की 19 तारीख को भारतीय टीम का सामना वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा। पूरे टूर्नामेंट में रोहित एंड कम्पनी ने गजब का क्रिकेट खेला है, वहीं खिताबी जंग से पहले दोनों कप्तानों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
गजब का रहा है कप्तान रोहित शर्मा का ‘वर्ल्ड कप’ सफर
जी हां, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप सफर गजब का रहा है, जिसकी कहानी साल 2011 से शुरू होती है। 2011 का वर्ल्ड कप भारतीय टीम ने जीता, लेकिन उस टूर्नामेंट के लिए रोहित का चयन नहीं हुआ था और वो काफी निराश थे। उसके बाद साल 2015 का वर्ल्ड कप उन्होंने बतौर खिलाड़ी खेला, वहीं साल 2019 के वर्ल्ड कप में वो उप कप्तान थे टीम के। तो साल 2023 वर्ल्ड कप में हिटमैन टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।
कप्तान रोहित शर्मा ये पैट कमिंस को क्या समझाने में लगे हैं?
*कल टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल।
*उससे पहले कप्तान रोहित शर्मा और पैट कमिंस का एक वीडियो आया सामने।
*वीडियो ट्रॉफी के साथ शूट का है, जिसमें रोहित कमिंस को कुछ समझा रहे हैं।
*देखते ही देखते इंटरनेट पर सुपर वायरल हो गया है ये वाला वीडियो।
पैट कमिंस और कप्तान रोहित शर्मा का ये वीडियो आया सामने
https://twitter.com/neha_bisht12/status/1725773161952633306?t=Y5J3zmfH6Wc0-1KnGjZNAQ&s=19
टीम इंडिया की तैयारियों पर भी डाल लो नजर
आसान नहीं होगा भारतीय टीम के लिए फाइनल
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 मैच जीते हैं लगातार, तो ऑस्ट्रेलिया टीम ने 8 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं लीग स्टेज में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी, तब टीम इंडिया के 3 बल्लेबाज काफी जल्दी आउट हो गए थे और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने हमेशा भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए फाइनल की जंग इतनी आसान नहीं होगी, तो दूसरी ओर टॉस भी इस फाइनल में अहम भूमिका निभाएगा।