बेन डकेट ने यशस्वी जायसवाल को बताया उभरता हुआ सितारा

IND vs ENG: “वो टीम इंडिया का अगला सुपरस्टार है”- जायसवाल को लेकर बोले इंग्लिश बल्लेबाज

राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने खेली शानदार शतकीय पारी।

Yashasvi Jaiswal and Ben Dukett. (Photo Source: X(Twitter)
Yashasvi Jaiswal and Ben Dukett. (Photo Source: X(Twitter)

शनिवार को यशस्वी जयसवाल के दमदार प्रदर्शन को देखने के बाद इंग्लिश क्रिकेटर बेन डकेट ने भारतीय बल्लेबाज के आक्रामक रवैये की सराहना की है। डकेट ने कहा कि इंग्लैंड का नया बल्लेबाजी अप्रोच, जिसे ‘बैज़बॉल’ कहा जाता है, वो बताता है कि खेल को कैसे खेला जाना चाहिए। उन्होंने इस रणनीति का श्रेय बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम को दिया, जो लगभग दो साल पहले शुरू हुआ था।

वहीं बेन डकेट ने भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ‘उभरता हुआ सितारा’ करार देते हुए शनिवार को कहा कि टेस्ट क्रिकेट में विपक्षी खेमे के खिलाड़ियों को आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए प्रेरित का श्रेय उनकी टीम को दिया जाना चाहिए। जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की बहुचर्चित ‘बैजबॉल’ तरीके से बल्लेबाजी करते हुए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारत की दूसरी पारी में शतक ठोका।

बेन डकेट ने जमकर की यशस्वी जायसवाल की तारीफ

हालांकि दिन के अंत में पीठ में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले उन्होंने 133 गेंदों में 104 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने नौ चौके और पांच छक्के लगाए। हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से बेन डकेट ने कहा कि, ”जब आप विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को इस तरह खेलते हुए देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि हमें कुछ श्रेय लेना चाहिए। वे अपनी नैचुरल शैली से अलग तरीके से अलग खेल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ”हमने मौजूदा क्रिकेट सत्र में कई बार ऐसा देखा है। यह देखना काफी रोमांचक है कि अन्य खिलाड़ी और अन्य टीमें भी उस आक्रामक शैली की क्रिकेट खेल रही हैं। वह उभरते हुए सुपरस्टार की तरह दिखता है, दुर्भाग्य से वह इस समय बहुत अच्छी लय में है। उसका खराब समय (लय) आने वाला है।”

इंग्लैंड की पहली पारी में 151 गेंद में 23 चौके और दो छक्के की मदद से 153 रन बनाने वाले डकेट ने कहा कि भारतीय टीम शनिवार को बेहतर योजना के साथ मैदान पर उतरी थी। उन्होंने कहा, ”यह ऐसा दिन था जब मुझे लगता है कि आपको भारत को श्रेय देना होगा। सुबह के सत्र में वे आसानी से रन बनाने का मौका नहीं दे रहे थे।”

close whatsapp