RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने IPL में 4000 रन पूरे किए - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने IPL में 4000 रन पूरे किए

आईपीएल 2023 में 600 से अधिक रन बना चुके हैं फाफ डु प्लेसिस

Faf du Plessis (Image Credit- Twitter)
Faf du Plessis (Image Credit- Twitter)

साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल में अपने 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। बता दें कि आईपीएल में यह कीर्तिमान स्थापित करने के लिए फाफ ने मात्र 128 मैचों का सहारा लिया है। इसके अलावा वह आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा 631 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप भी उनके पास ही है।

गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन में फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी ने प्लेऑफ का रास्ता तय किया था, लेकिन उसे एनिमिनेटर मैच में लखनऊ से हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं इस सीजन टीम का प्रदर्शन औसत रहा है, पर फाफ ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा वह आरसीबी के बल्लेबाजी के प्रमुख स्तंभ हैं।

तो वहीं आईपीएल के जारी सीजन में आरसीबी ने खेले गए 11 मैचों में से पांच में जीत हासिल की है तो उसे 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस वक्त 10 अंको के साथ पाॅइंट टेबल में सातवें स्थान पर हैं।

आरसीबी कर रही है आरआर का सामना

दूसरी आज 14 मई, रविवार को पहले डबल हेडर में आरसीबी का सामना राजस्थान राॅयल्स से हो रहा है। और इस मैच को जीतकर राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ की ओर अपना एक कदम और बढ़ा देगी।

बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा है। तो वहीं इस टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान ने मात्र 2 ओवर में 11 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं और मैच में फिल्हाल आरसीबी राजस्थान से आगे चल रही है।

close whatsapp