BBL 2024-25: बेन डकेट ने तूफानी पारी से जीता फैंस का दिल, अकील हुसैन के एक ही ओवर में जड़े 6 चौके
अकील हुसैन ने अपने चार ओवर के कोटे में 50 रन खर्च कर दिए और उन्हें सिर्फ एक सफलता ही मिली।
अद्यतन - दिसम्बर 26, 2024 4:28 अपराह्न

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का बेहतरीन मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
इस तरह पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, बेन डकेट ने अपनी इस पारी के दौरान अकील हुसैन के एक ही ओवर में 6 चौके जड़े।
मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच में अकील हुसैन ने काफी रन लुटाए। वह मेलबर्न स्टार्स की पारी का चौथा ओवर लेकर आए, लेकिन बेन डकेट ने खराब गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाया और उनके ओवर में लगातार 6 चौके लगाकर 24 रन बटोरे।
इस कारण से अकील हुसैन ने अपने चार ओवर के कोटे में 50 रन खर्च कर दिए और उन्हें सिर्फ एक सफलता ही मिली।
यहां देखें वीडियो:
Six fours in the one over!
Ben Duckett is going off at the SCG – hitting Akeal Hosein for six fours in a row. #BBL14 pic.twitter.com/U0mZ9VjiSS
— KFC Big Bash League (@BBL) December 26, 2024
सिडनी सिक्सर्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 195 रनों की जरूरत
सिडनी सिक्सर्स को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 195 रन बनाने होंगे। मेलबर्न स्टार्स की ओर से बेन डकेट के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 32 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने 20 रनों का योगदान दिया। टॉम करन और हिल्टन कार्टराइट ने 15 रन-15 रन बनाए। सिक्सर्स की ओर से जैक्सन बर्ड ने तीन ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि टोड मर्फी और Ben Dwarshuis ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
अब सिडनी सिक्सर्स को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। बता दें कि, टीम ने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। मेलबर्न स्टार्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने हार का सामना किया है।