बेन ड्वारशुइस ने बीबीएल की सफलता का श्रेय भारत में अपने अनुभव को दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

बेन ड्वारशुइस ने बीबीएल की सफलता का श्रेय भारत में अपने अनुभव को दिया

पिछले साल दिसंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने भारत के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेले थे और पांच विकेट अपने नाम किए थे।

Ben Dwarshuis
Ben Dwarshuis. (Photo by Mark Evans/Getty Images)

बिग बैश लीग 2023-24 सीजन के क्वालीफायर मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने ब्रिसबेन हीट को 39 रनों से मात देकर इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई। सिडनी सिक्सर्स की ओर से इस मुकाबले में बेहतरीन तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस ने जबर्दस्त गेंदबाजी की और 3.5 ओवर्स में 21 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

मैच खत्म होने के बाद बेन ड्वारशुइस ने बिग बैश लीग में अपने सफलता का श्रेय ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे में खेली गई टी20 सीरीज के अनुभव को दिया। बता दें, पिछले साल दिसंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने भारत के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेले थे और पांच विकेट अपने नाम किए थे। तमाम लोगों ने उनकी गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा की थी।

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक बेन ड्वारशुइस ने कहा कि, ‘भारत में ऑस्ट्रेलिया का सेटअप काफी अच्छा था। सभी खिलाड़ियों को अपनी भूमिका के बारे में काफी अच्छी तरह से पता था। भारत जो टी20 क्रिकेट का पावरहाउस है वहां अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मेरा आत्मविश्वास और भी बढ़ गया। मैं इसी फॉर्म को बिग बैश लीग में भी रखना चाहता था और मुझे खुशी हो रही है कि मैं ब्रिसबेन हीट के खिलाफ जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।’

फाइनल के लिए हम सब पूरी तरह से तैयार हैं: बेन ड्वारशुइस

बेन ड्वारशुइस ने आगे कहा कि, ‘हमारी टीम में सभी खिलाड़ी मैच विनर है। हमारे पास अभी भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाए हैं लेकिन उसके बावजूद हमारी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बिग बैश लीग में भाग लेना इतना आसान नहीं होता है और हमने इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

सभी खिलाड़ी अपनी भूमिका को काफी अच्छी तरह से जानते हैं और यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में सिडनी सिक्सर्स इतनी सफल रही है। फाइनल के लिए हम सब पूरी तरह से तैयार हैं और हमारी यही कोशिश रहेगी की इस शानदार टूर्नामेंट को एक बार फिर से अपने नाम करें।’

बिग बैश लीग में आज यानी 20 जनवरी को नॉकआउट मुकाबला पर्थ स्कॉरचर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच में खेला जाएगा। जो भी टीम इस मैच को अपने नाम करेगी वो ब्रिसबेन हीट के खिलाफ 22 जनवरी को चैलेंजर मैच खेलेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?