CSK में नहीं लग रहा बेन स्टोक्स का मन, पुरानी टीम राजस्थान के साथ गुजार रहे हैं समय! - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK में नहीं लग रहा बेन स्टोक्स का मन, पुरानी टीम राजस्थान के साथ गुजार रहे हैं समय!

12 अप्रैल को राजस्थान और चेन्नई के बीच चेपॉक में होगा मुकाबला।

Ben Stokes With RR Team (Image Credit- Instagram)
Ben Stokes With RR Team (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स काफी समय बाद IPL में नजर आए हैं, जहां उन्हें ऑक्शन में CSK टीम ने खरीदा था और टीम को इस खिलाड़ी से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन स्टोक्स अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जो काफी हैरानी वाली बात है।

मुंबई के खिलाफ नहीं खेले थे बेन स्टोक्स

CSK ने करोड़ों की रकम बेन स्टोक्स पर लगाई थी, लेकिन ये खिलाड़ी ना तो बल्ले से चल रहा है और ना ही गेंद से। वहीं हाल ही में CSK ने मुंबई के खिलाफ मुकाबला खेला था, लेकिन इस मैच में ऑलराउंडर स्टोक्स अंतिम 11 का हिस्सा नहीं थे।

बेन स्टोक्स का मन नहीं लग रहा CSK टीम के साथ!

*12 अप्रैल को राजस्थान और चेन्नई के बीच चेपॉक में होगा मुकाबला।
*मैच से पहले CSK के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का वीडियो आया सामने।
*इस वीडियो में स्टोक्स मिले राजस्थान टीम के पुराने साथियों से।
*राजस्थान टीम से इस ऑलराउंडर ने खेला है काफी IPL ।

राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ बेन स्टोक्स का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

राजस्थान टीम के खिलाड़ी जमकर करते हैं फन

राजस्थान टीम को अभी तक लीग में 2 मैचों में जीत मिली है, तो 1 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं लगातार मैच और ट्रैवल के बीच राजस्थान टीम के खिलाड़ियों के लिए फन सेशन भी रखा जाता है, जिससे खिलाड़ी खुद को ताजा रख सके हैं और क्रिकेट में ही ना अटके।

स्पिनर युजी चहल करते हैं टीम के साथ सबसे ज्यादा मस्ती

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

close whatsapp