बेन स्टोक्स की बल्लेबाजी के मुरीद हुए स्टीव स्मिथ, कहा- उन्होंने कुछ अविश्वसनीय चीजें की हैं जो……
स्टीव स्मिथ ने कहा कि, बेन स्टोक्स ने विभिन्न प्रारूपों में, इस मैदान पर, इस देश में कुछ अविश्वसनीय चीजें की हैं।
अद्यतन - Jul 3, 2023 3:16 pm

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 43 रनों से जीता। बता दें टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 416 रन बनाए। वहीं 417 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम मात्र 297 रन ही बना सकी।
इसके साथ ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 325 रन बनाई और इस मुकाबले को जीतने के लिए इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ने काफी जल्दी-जल्दी अपने विकेट गंवाए। हालांकि इस टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने काफी हद तक अपनी टीम को संभाले रखा लेकिन वह भी 72वें ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए।
बेन स्टोक्स ने 155 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं बेन स्टोक्स की शानदार पारी की तारीफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने की। दरअसल उनका कहना है कि स्टोक्स एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने विभिन्न फॉर्मेट में उन्होंने कुछ अविश्वसनीय चीजें किए हैं।
बेन स्टोक्स एक अविश्वसनीय खिलाड़ी है- स्टीव स्मिथ
मैच खत्म होने के बाद स्टीव स्मिथ ने कहा कि, बेन स्टोक्स एक अविश्वसनीय खिलाड़ी है। विभिन्न प्रारूपों में, इस मैदान पर, इस देश में, उन्होंने कुछ अविश्वसनीय चीजें की हैं। वह छोटे छोर को निशाना बना रहे थे और पहला शॉट जो उन्होंने दूसरे छोर से मारा, वह आउट हो गए।
इसके साथ ही कैच ड्रॉप करने को लेकर स्टीव स्मिथ ने कहा कि, मैंने शुरू में इसे ठीक से नहीं पीक कर पाया। स्क्वायर ऑफ द विकेट बॉल पकड़ना थोड़ा मुश्किल होता है और इसे छोड़ना भी। लेकिन मुझे लगता है कि बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर बनाना महत्वपूर्ण था। हम परिस्थिति को देखते हुए अच्छी गेंदबाजी करना चाह रहे थे। दरअसल एक अच्छा स्कोर बनाने में सक्षम होने से हमें मदद मिली।
यहां पढ़ें: एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 5 टीमें जिन्होंने सबसे ज्यादा मुकाबलों में हार दर्ज की है