एक नजर डालिए 2024 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट XI पर
आज हम आपको बताते हैं 2024 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट XI के बारे में यहां।
अद्यतन - Dec 31, 2024 5:53 pm

अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में इस साल यानी 2024 में कई खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और तमाम फैंस का दिल जीत लिया। सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि दुनियाभर के तमाम क्रिकेटर्स ने 2024 में अपनी छाप छोड़ी।
इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं 2024 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट XI के बारे में यहां।
1- यशस्वी जायसवाल (इंडिया)

भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 2024 में 15 टेस्ट में 54 से अधिक की औसत से 1478 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस साल यशस्वी जायसवाल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल तीन शतक बनाए हैं और दुनिया भर के क्रिकेट विशेषज्ञों व दिग्गजों को प्रभावित किया है।
2- रचिन रवींद्र (न्यूज़ीलैंड)

रचिन रवींद्र ने 2024 में 12 मैच में 42 से अधिक की औसत से 984 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था।
3- केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने 2024 में 9 मैचों में 59.58 की औसत से 1013 रन बनाए हैं। उन्होंने इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था।
4- जो रूट (इंग्लैंड)

जो रूट 2024 में टेस्ट क्रिकेट के सबसे शानदार बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 17 मैचों में 55.57 की औसत से 1556 रन बनाए हैं। 2024 में जो रूट ने 6 शतक बनाए हैं। यही नहीं इस साल जो रूट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। जो रूट ने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 12972 रन बनाए हैं।
5- टेम्बा बावुमा (साउथ अफ्रीका)

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 2024 में ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेले हैं, लेकिन वो अपनी टीम के लिए काफी कारगर साबित हुए हैं। बेहतरीन बल्लेबाज ने 5 मैचों में 55.58 की औसत से 503 रन बनाए हैं। यही नहीं उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
6- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)

हैरी ब्रूक ने 2024 में 12 मैचों में 55 की औसत से 1100 रन बनाए हैं। इस साल युवा खिलाड़ी चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। यही नहीं ब्रूक ने मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 317 रन जड़े थे।
7- जेमी स्मिथ (इंग्लैंड)

जेमी स्मिथ ने धमाकेदार तरीके से इंग्लैंड टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाई थी और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। बता दें कि, जेमी स्मिथ ने 2024 में 9 टेस्ट में 40.45 की औसत से 637 रन बनाए हैं।
8- कमिन्डु मेंडिस (श्रीलंका)

कमिन्डु मेंडिस के लिए 2024 साल काफी यादगार रहने वाला हैं। उन्होंने 9 मुकाबलों में 74.92 की औसत से 1049 रन बनाए हैं। श्रीलंका की ओर से इस युवा खिलाड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बनाया।
9- गस एटकिंसन (इंग्लैंड)

गस एटकिंसन इंग्लैंड की ओर से चौथे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने इस साल 11 टेस्ट खेले हैं और 22.15 की औसत से 52 विकेट हासिल किए हैं। वो इस साल दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
10- जसप्रीत बुमराह (इंडिया)

भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस साल 13 मैचों में 71 विकेट झटके हैं और विरोधी टीम के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। तमाम लोगों ने उनके प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है।
11- मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)

मैट हेनरी ने इस साल 9 मैचों में 18.58 की औसत से 48 विकेट झटके हैं। यही नहीं धुआंधार तेज गेंदबाज इस साल चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।