करियर बचाने के चक्कर में, शाहीन अफरीदी ने मजबूरी में बाबर आजम को बताया अपना परिवार - क्रिकट्रैकर हिंदी

करियर बचाने के चक्कर में, शाहीन अफरीदी ने मजबूरी में बाबर आजम को बताया अपना परिवार

बाबर और शाहीन अफरीदी को लेकर आई थी एक बड़ी रिपोर्ट।

Babar Azam And Shaheen Afridi (Image Source: Twitter)
Babar Azam And Shaheen Afridi (Image Source: Twitter)

पाकिस्तान टीम के एशिया कप 2023 से बाहर होते ही,  कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बीच विवाद की खबरें तेजी से वायरल हुई थी। लेकिन बाद में सभी इन बातों को झूठा करार दे रहे थे, इस बीच शाहीन ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और उससे मामले को लेकर तस्वीर साफ होती नजर आ रही है।

पाकिस्तान टीम रोमांचक मैच खेलकर हुई थी बाहर

साल 2022 से पाकिस्तान टीम गजब की लय में चल रही है, टीम के पास बाबर आजम, शाहीन अफरीदी सहित कई धाकड़ खिलाड़ी हैं। लेकिन ये टीम इस बार एशिया कप 2023 का खिताब जीतने में असफल रही, जहां श्रीलंका ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक गए मैच में पाकिस्तान को हरा दिया था और पाक टीम का एशिया कप 2023 के फाइनल में जाने का सपना टूट गया था।

कौनसी मजबूरी में शाहीन अफरीदी को बाबर आजम के साथ तस्वीर पोस्ट करनी पड़ी?

*बाबर और शाहीन अफरीदी को लेकर आई थी एक बड़ी रिपोर्ट।
*एशिया कप से बाहर होते ही ड्रेसिंग रूम में हुई थी दोनों की लड़ाई।
*लेकिन अब शाहीन अफरीदी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की पोस्ट।
*तस्वीर में शाहीन के साथ मौजूद हैं बाबर आजम और कैप्शन में लिखा है- परिवार।

शाहीन अफरीदी ने बाबर आजम के साथ ये तस्वीर की पोस्ट

https://twitter.com/iShaheenAfridi/status/1704097254569566284

कुछ समय पहले बाबर ने भी ऐसी तस्वीर की थी शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babar Azam (@babarazam)

अब वर्ल्ड कप में होगी टीम इंडिया और पाकिस्तान की टक्कर

सभी को लग रहा था कि एशिया कप में इंडिया-पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले होंगे, लेकिन सिर्फ 2 ही मैच हुए। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया, तो दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी मात दी और इस मैच में केएल राहुल के साथ-साथ विराट कोहली का भी शतक आया था। वहीं अब टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से वर्ल्ड कप 2023 में होगा, जहां दोनों टीमों के बीच ये मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?