‘उन्होंने मैच को बिगड़ने दिया’, एडिलेड टेस्ट में भारत की हार के लिए पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा को ठहराया जिम्मेदार!
एडिलेड टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
अद्यतन - दिसम्बर 9, 2024 6:32 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के एडिलेड में हुए दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में रोहित शर्मा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे थे।
हालांकि, अपनी वापसी पर रोहित प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। वह मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 रन ही बना पाए। वहीं यह रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार चौथी टेस्ट हार है। इसके साथ ही वह भारत की ओर से कप्तानी करते हुए लगातार चार मैच हारने वाले कुल चौथे कप्तान भी गए हैं।
दूसरी ओर, एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम के हार का जिम्मेदार पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रोहित की खराब कप्तानी को माना है। उनका कहना है कि उन्होंने मैच को बिगड़ने दिया।
रोहित शर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम की 10 विकेट से शर्मनाक हार के बाद आकाश चोपड़ा ने रोहित की कप्तानी को लेकर कहा- जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर का स्पैल डाला था और उसमें पहले ही एक विकेट ले लिया था।
तो फिर उन्होंने केवल चार ओवर ही क्यों फेंके और उसके बाद बिल्कुल भी गेंदबाजी क्यों नहीं की? उन्होंने पूरे सत्र में गेंदबाजी नहीं की। इसलिए जब आप कहते हैं कि आप कप्तानी में एक चाल चूक गए, तो आप 100 प्रतिशत नही हैं। रोहित की कप्तानी, हमने रक्षात्मक कप्तानी देखी। उन्होंने मैच को बिगड़ने दिया।
चोपड़ा ने आगे कहा- पर्थ मैच में वह कप्तान नहीं थे, इसलिए वह जीत उनके लिए मायने नहीं रखती। पिछली सदी को छोड़ दें तो धोनी, कोहली और रोहित हैं और सबसे बड़ी चिंता की बात है, जो शायद किसी और के साथ नहीं, वह है घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार। इस दौरान कप्तानी थोड़ी कमजोर रही है।